फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: पत्नी से अवैध संबंधों के विरोध में दोस्त को फावड़े से काट डाला

Sun, 31 Oct 2021 04:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले में अवैध संबंधों के विरोध में एक युवक ने अपने दोस्त पर फावड़े से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले की कोतवाली महोली इलाके में शनिवार की देर रात पत्नी से अवैध संबंधों के विरोध में युवक ने दोस्त की ही फावड़े से काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गया है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


लखीमपुर जिले के थाना मैगलगंज इलाके के लिधियाई निवासी अरुण (23) मौजूदा समय में महोली कोतवाली इलाके के मोहरनिया गांव में अपने मामा जितेंद्र के घर रहता था। बताया जाता है कि पिछले काफी समय से वह दिल्ली में रहकर काम करता था, जहां से पांच दिन पूर्व अरुण मामा के घर आया था। साथ में उसके साथी मिर्जापुर जिले के थाना जवाईपुर इलाके के जमालपुर निवासी शिवपूजन भी आए थे। गांव में आने के बाद अरुण ने अपने साथी शिवपूजन को इलाके के ही सहतीनगर निवासी कौशलेंद्र सिंह के ट्यूबवेल पर काम करने के लिए रखवा दिया था।

बताया जाता है कि शनिवार देर रात अरुण ट्यूबवेल पर गया था। जहां पर आरोप है कि शिवपूजन ने अरुण पर धारदार हथियार से हमला कर दिया इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां पर अरुण खून से लथपथ पड़ा था। गंभीर हालत में उसे महोली सीएचसी लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


घटना को लेकर मृतक के मामा जितेंद्र ने बताया कि उसके भांजे की उसके साथी शिवपूजन ने फावड़े से काटकर हत्या कर दी है। बताया कि आरोपी की पत्नी से मृतक के अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी शिवपूजन को थी। इसी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक के मामा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें