फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: देवर ने भाभी को लाठी से पीटा, इलाज के दौरान मौत

Tue, 27 Apr 2021 01:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

ग्रामीणों का कहना है कि देवर ने भाभी से अपने पसंदीदा प्रत्याशी को पंचायत चुनाव में वोट देने के लिए कहा था बात न मानने पर देवर ने उसे लाठी से पीटा। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार किया है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के शिवनाम गांव में लाठी की मार से घायल भाभी की इलाज के दौरान मौत हो गयी।

विज्ञापन


शिवनाम गांव का चन्द्रशेखर रावत बीती रात गाली गलौज कर रहा था। विरोध करने पर भाभी दुलारा (38) पत्नी गुड्डू पर उसने लाठी से हमला कर दिया। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पुलिस चन्द्रशेखर की तलाश कर रही है। एसओ दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि देवर ने भाभी से अपने पसंदीदा प्रत्याशी को पंचायत चुनाव में  वोट देने के लिए कहा था लेकिन भाभी ने उसकी बात नही मानी तो उसने यह घटना की है। हालांकि पुलिस अभी इस बात से इनकार कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें