फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: चुनावी रंजिश में हुई कहासुनी पर चली गोली, लखनऊ रेफर किया गया

Mon, 10 May 2021 11:19 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

नगर कोतवाली क्षेत्र के पोर्टरगंज पथवलिया ग्राम पंचायत में चुनावी रंजिश में गोली चली जिसमें गांव के ही राजेन्द्र तिवारी को गोली लग गई। वह गंभीर रूप से घायल  हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र में प्रधानी के चुनाव की रंजिश में पूर्व प्रधान प्रतिनिधि ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। इलाज के लिए उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन

  
नगर कोतवाली क्षेत्र के पोर्टरगंज पथवलिया ग्राम पंचायत में चुनावी रंजिश में गोली चली जिसमें गांव के ही राजेन्द्र तिवारी को गोली लग गई। वह गंभीर रूप से घायल  हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी पाकर मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। तनाव को देखते हुए सुरक्षा लगा दी गई है। आरोपी पूर्व प्रधान प्रतिनिधि भुनेश्वर दुबे को पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि राजेंद्र तिवारी जो बब्बू दुबे के समर्थक हैं। प्रधानी चुनाव में इस बार उषा देवी पत्नी स्वर्गीय बब्बू दुबे प्रधान चुनी गई हैं। किसी बात को लेकर राजेंद्र तिवारी और प्रधान प्रतिनिधि भुनेश्वर दुबे की कहासुनी हो गई। इसे लेकर गोली चल गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। आरोपी भुनेश्वर दत्त दुबे की पुलिस तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें