फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

लखनऊ: लिव इन में रह रही लड़की को प्रेमी ने सड़क पर पीटा, बाल पकड़कर खींचा, वीडियो वायरल

Sun, 20 Mar 2022 12:10 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एक किराये के मकान में लड़की के साथ रह रहे उसके प्रेमी ने किसी बात पर झगड़ा हो जाने पर लड़की को बीच सड़क पर पीटा और उसके बाल पकड़कर खींचा।
मारपीट का ये वीडियो वायरल हो गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोमतीनगर विस्तार के रामआसरे पुरवा में किराये के मकान में लिव इन रिलेशन में रह रहे युवक व युवती के बीच गुरुवार को किसी बात पर झगड़ा हो गया। इस पर युवक ने घर के बाहर युवती की पिटाई शुरू कर दी।



गालियां देते हुए बाल पकड़कर उसे सड़क पर खींचा और कई थप्पड़ भी मारे। इस बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

गोमतीनगर विस्तार इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती सीतापुर की और उसका प्रेमी पंजाब का रहने वाला है। दोनों पांच साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है। युवती के तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें