फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: दबंगों के रंगदारी मांगने से परेशान होकर टंकी पर चढ़ा व्यापारी, जमकर किया हंगामा

Sat, 02 Oct 2021 06:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

गोंडा का एक व्यापारी दबंगों से परेशान होकर लखनऊ में पानी की टंकी पर चढ़ गया और कहा कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस उसकी मदद नहीं कर रही है। पुलिस ने उसे मदद का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
इसी टंकी पर चढ़ गया था व्यापारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में हैदर कैनाल के पास पानी की टंकी पर चढ़कर शनिवार सुबह गोंडा के करनैलगंज के व्यवसायी महेश दत्त पांडेय ने जमकर हंगामा किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और दमकल कर्मियों ने समझा बुझा कर महेश को उतार लिया।

विज्ञापन


महेश ने स्थानीय दबंगों पर रंगदारी वसूलने और धमकी का आरोप लगाया है। वहीं, स्थानीय पुलिस-प्रशासन पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। हैदर कैनाल के पास पानी की टंकी पर शनिवार सुबह चढ़े महेश दत्त पांडेय पर्चे फेंक रहे थे। वह कभी रेलिंग पकड़कर कूदने का प्रयास करते, तो कभी पर से नीचे फेंक रहे थे।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर हुसैनगंज पुलिस के साथ ही हजरतगंज फायर स्टेशन से दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और दमकल कर्मियों ने समझा-बुझाकर महेश को उतारने का प्रयास किया लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। वह गोंडा पुलिस और प्रशासन पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहा था।
विज्ञापन


करीब घंटे भर बाद फायरमैन ओमकारनाथ राव, अरुण कुमार त्रिपाठी टंकी पर चढ़े और महेश को उतारकर ले आए। इसके बाद हुसैनगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया। महेश ने बताया कि वह आटा चक्की और तेल का कराखाना चलाते हैं। एक समिति से जुड़े हैं। इसके अलावा क्षेत्र के रहने वाले कुछ लोग उन्हें आए दिन धमका कर रंगदारी मांगते हैं।

गोंडा पुलिस और प्रशासन से वह कई बार गुहार कर चुके हैं पर सुनवाई नहीं हो रही है। इसी के चलते उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग को लेकर लखनऊ आए थे। एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि उन्होंने गोंडा पुलिस को मामले की सूचना  दी है। गोंडा पुलिस के आते ही महेश दत्त को उनके हवाले कर दिया जाएगा। महेश को आरोपितों पर कार्रवाई का आश्वासन गोंडा पुलिस ने दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें