फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान पर युवती ने किया हंगामा, पुलिस वालों की टोपी और पर्स छीनकर डिक्की में रखा, वीडियो वायरल

Sat, 20 Mar 2021 04:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
चालान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ के गौतमपल्ली इलाके में स्थित 1090 के पास शुक्रवार रात नो-पार्किंग में चालान कटने पर युवती ने जमकर हंगामा किया। युवती ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता व जबरन चालान काटने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


युवती ने कार्रवाई करनेवाले दरोगा और सिपाही की टोपी और पर्स छीनकर स्कूटी की डिक्की में रख लिया। राहगीरों के समझाने के बाद युवती ने टोपी और पर्स लौटाया। इस दौरान किसी ने मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

गोमतीनगर पुलिस का कहना है कि युवती की स्कूटी सड़क पर खड़ी थी, जिसे पहले हटाने के लिए कहा गया, पर युवती ने इनकार कर दिया। अभद्रता के आरोप गलत हैं।



मौके पर चालान करने वाले दरोगा ने हंगामे का पूरी विडियो बनाया है। जो जांच के लिए आला अधिकारियों को दे दिया गया है। साथ ही युवती के घरवालों से संपर्क कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें