फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिश बाइक से सामने आई किसान की हत्या की कहानी

Sat, 28 Nov 2015 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक किसान की गला घोंटकर हत्या की और शव घसीटकर जंगल में फेंका। किसान बृहस्पतिवार सुबह सब्जी बेचने निकला था और उसी शाम नशे में धुत देखा गया था। खास बात यह है कि जिस स्थान पर शव मिला वहां से कुछ ही दूर 24 घंटे पहले उसकी बाइक लावारिस मिलने पर पुलिस ने इलाका खंगाला था।
विज्ञापन


एसओ निगोहां अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मदा खेड़ा-सिसेंडी रोड पर गौतम खेड़ा के पास जंगल में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान गांव गणेशी खेड़ा निवासी किसान फूलचंद्र यादव (30) के रूप में हुई। वह बृहस्पतिवार सुबह अपनी बाइक पर 30-35 किलो बैगन लादकर मदाखेड़ा गया था।

वहां सब्जी व्यापारी को बैगन बेचे और मोहनलालगंज के गांव दाउदपुर में अपने मौसा हरिश्चंद्र के घर गया। उसी शाम चार बजे मौसी से सौ रुपये लेकर निकला और आखिरीबार मदाखेड़ा में मंदिर के पास नशे में धुत देखा गया। घर न लौटने पर पत्नी रीता ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन


पता चला कि मदाखेड़ा-सिसेंडी रोड पर बृहस्पतिवार रात उसकी बाइक लावारिस हालत में मिली थी। गश्त पर निकली मोहनलालगंज की कनकहा चौकी की टीम ने बाइक को चौकी पहुंचा दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

शराब पीकर पत्नी से झगड़ा करता था मृतक

इस जानकारी पर रीता ने फूलचंद्र के अपहरण का अंदेशा जताते हुए शुक्रवार को गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने गौतम खेड़ा में जिस स्थान पर फूलचंद्र की बाइक लावारिस मिली थी उसके आसपास के जंगल झाड़ियां व इलाका खंगाला। कुछ पता नहीं लगा।

फूलचंद्र के चचेरे भाई सुशील यादव ने शनिवार सुबह जंगल में शव पड़ा होने की जानकारी दी। एसओ निगोहां ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। आशंका जताई कि फूलचंद्र की गला घोंटकर हत्या के बाद शव घसीटकर जंगल में डाला गया है।

पत्नी रीता ने किसी रंजिश से इन्कार करते हुए कहा कि फूलचंद्र को शराब की लत थी। उन्नाव के गांव हिलौली से पहुंचे रीता के भाई रामसुमेर यादव ने जानकारी दी कि उसका बहनोई फूलचंद्र पहले दूध का व्यापार करता था। घाटा होने पर उसने अपनी 3.50 बीघा जमीन पर सब्जी की खेती शुरू की थी।

घर में झगड़ा करता था फूलचंद्र
एसओ अरुण प्रताप सिंह के मुताबिक, फूलचंद्र को शराब की लत थी। नशे में धुत होकर घर लौटता व पत्नी रीता से झगड़ा करता था। उसके चार बच्चे शालिनी, सरला, दिव्यांशी और बेटा अनुपम हैं। उसकी जमीन की कीमत 80 लाख के आसपास आंकी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें