फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपकंट्री के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा-बसपा की लूटखसोट से भाजपा दिलाएगी मुक्ति : योगी
विज्ञापन


फैजाबाद/गोंडा/बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा-बसपा सरकारों में हुई नगरों की बदहाली, लूटखसोट व भ्रष्टाचार से भाजपा मुक्ति दिलाएगी। भाजपा का बोर्ड बनेगा तो नगरों के समग्र विकास में केंद्र और राज्य से मिलने वाले धन का सदुपयोग होगा।

कोई भी बोर्ड गलत कार्य करेगा तो डंडा हमेशा तैयार रहेगा। मंगलवार को रामनगरी से मुख्यमंत्री योगी ने नगर निकाय चुनाव के प्रचार मुहिम का आगाज किया।

फैजाबाद के जीआईसी मैदान पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि शहर में बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। छुट्टा गोवंश, ठेला, गुमटी और अतिक्रमण से ट्रैफिक जाम झेलना पड़ता है। इससे निपटने के लिए सरकार ने फेरी नीति तैयार की है।
विज्ञापन


हम किसी को उजाड़ेंगे नहीं, बल्कि व्यवस्थित पुनर्वास कर उनकी आजीविका सुनिश्चित कराएंगे। कहा कि पिछले 15 साल में नगर निकाय के धन का बंदरबांट हुआ है। प्रधानमंत्री ने प्रदेश के 13 महानगरों को स्मार्ट सिटी बनाने का प्रस्ताव दिया, लेकिन पिछली सरकार ने सहयोग नहीं किया।

केंद्र सरकार 60 शहरों को अमृत योजना के अंतर्गत शुद्ध पेयजल, जलनिकासी, सीवरेज व्यवस्था और एसटीपी व्यवस्था के लिए पैसा देना चाहती थी, लेकिन पिछली सरकार आगे नहीं आई।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश के अंदर एक वर्ष में पांच लाख 60 हजार आवास के लिए पैसा आना था। प्रदेश सरकार को अपना शेयर जोड़ना था, लेकिन पिछली सरकार ने प्रस्ताव तैयार नहीं किया।

5 लाख 60 हजार आवास जो शहरी क्षेत्र में बनने थे, उसके लिए पिछली सरकार ने मात्र 29 हजार आवास का प्रस्ताव ही दिया। हमारी सरकार आई तो एक लाख 61 हजार शहरी गरीबों को आवास दिए। मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए तत्कालीन नगर विकास मंत्री आजम खान पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों में ठेका नगर विकास मंत्रालय और मंत्री अपने आवास से बांटते थे।

ठेके जब लखनऊ से बांटे जाएंगे तो नगर निकाय की संप्रभुता पर चोट आएगी ही। उन्होंने कहा कि जब मैं अयोध्या आता हूं तो सपा-बसपा के लोगों को बुरा लगता है, उनके शरीर को करंट छू जाता है। पिछली सरकार में अयोध्या को जो सम्मान नहीं मिला, वह अब मिलेगा। अयोध्या-मथुरा का आभा के अनुरूप विकास होगा।

उधर, बहराइच के महराज सिंह इंटर कॉलेज मैदान में हुई जनसभा में सीएम ने कहा कि पहले विकास योजनाओं और स्कूली बच्चों का पैसा सपाइयों की जेब में जाता था। अब वह पैसा बच्चों और गरीबों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि छुट्टा गोवंश को संरक्षित करने के लिए पहले चरण में 23 जनपदों में बड़ी गौशाला खोलेंगे।

इन गौशालाओं को दुग्ध समितियों से जोड़कर श्वेत क्रांति को आगे बढ़ाया जाएगा। सीएम ने कहा कि पैसे लेकर नौकरी दिलाने वाले लोगों की जगह जेल में होगी और उनकी संपत्ति को कुर्क कर पैसा गरीबों में बांट दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा चार लाख और नौकरियों को निकाला जा रहा है। वह बोले कि भाजपा के संकल्प पत्र के मुताबिक काम होगा। सरकार व संगठन दोनों निगरानी करेंगे। उधर, गोंडा में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि शहर के गरीबों को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए प्रति आवास ढाई लाख रुपये देंगे। प्रदेश के 16 महानगरों में एलईडी स्ट्रीट लाइटें भी लगेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें