फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई की आशनाई से नाराज लोगों ने की छोटे भाई की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े भाई की आशनाई में छोटे भाई की हत्या
विज्ञापन


बलरामपुर। बड़े भाई के आशनाई की सजा लड़की के घर वालों ने उसके छोटे भाई को दे दी। लड़की ने युवक को फोन करके बुलाया और फिर हत्या कर लाश नहर के पास फेंक दिया। मृतक के मां की तहरीर पर पुलिस ने लड़की के दो भाइयों व एक अन्य के खिलाफ हत्या केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

मिली जानकारी के अनुसार धर्मपुर विशुनीपुर निवासी सूरज जिसका परिवार देहात कोतवाली बलरामपुर अंतर्गत एक भट्ठे पर काम करता है। वह गत दीपावली से एक दिन पूर्व भट्ठे पर ही काम करने वाले एक दूसरे परिवार की लड़की को भगा ले गया था।
विज्ञापन


लड़की का परिवार थाना इटियाथोक जनपद गोंडा का रहने वाला है। लड़की के परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर दबाव बनाया तो सूरज ने इटियाथोक थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने सूरज को जेल भेज दिया।

इधर लड़की के घर वाले मान सम्मान जाने को लेकर आक्रोशित हो गए। लड़की भी अपने घर लौट आई। सूरज के पिता लल्लू चौहान ने बताया कि रविवार रात लड़की ने मेरे छोटे बेटे डब्लू चौहान (25) को फोन कर खगईजोत गांव के पास मिलने के लिए बुलाया था।

डब्लू फोन आने के बाद साइकिल लेकर लड़की से मिलने चला गया। रात में डब्लू घर नहीं लौटा तो परिवारीजन परेशान हो गए। डब्लू का मोबाइल भी बंद हो गया। परिजन तथा ग्रामीण डब्लू की तलाश में जुट गए। सोमवार सुबह सूचना मिली कि खगईजोत गांव के निकट नहर के पास एक युवक की लाश पड़ी है।

परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा वह लाश डब्लू की है। मृतक के गले तथा हाथ पर चोट के निशान हैं। मृतक की मां राम संवारी ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर थाना कोतवाली देहात बलरामपुर में दी है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतक के मां की तहरीर पर लड़की के भाई बबलू व राज तथा उनके एक अन्य साथी पिंटू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें