फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर : यूपी के प्रभारी राधा मोहन सिंह भी हुए संक्रमित, भाजपा चुनाव समिति की बैठक में कल हुए थे शामिल

Tue, 11 Jan 2022 12:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। राधा मोहन सिंह ने ट्वीट कर बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण दिखने के बाद खुद को घर में आइसोलेट किया है।

विज्ञापन


राधा मोहन सिंह ने अपील की है कि जो लोग मेरे संपर्क में आए कृपया वो अपनी जांच जरूर करा लें। मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। गौरतलब है कि राधा मोहन सिंह सोमवार को लखनऊ में भाजपा की चुनाव संचालन समिति की बैठक में भी शामिल थे।

इसके अलावा अभी कुछ दिन से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें