कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के इच्छुक लोगों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। यह यात्रा जनवरी में यूपी में प्रवेश करेगी। यह यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर समेत कुछ जिलों को छूते हुए आगे निकलेगी। इसमें शामिल होने के इच्छुक लोगों के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा-उत्तर प्रदेश’ ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।