फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रायबरेली में दूसरा दिन बिताए बिना ही प्रियंका गांधी सुबह ही दिल्ली रवाना हुईं

Mon, 13 Sep 2021 12:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दौरे के दूसरे दिन ही दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। प्रियंका गांधी  रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर आईं थीं, लेकिन उन्होंने रविवार को ही सारे कार्य रविवार शाम को ही पूरे कर लिए थे। 
 
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली आई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दूसरे दिन सुबह लखनऊ के लिए रवाना हो गई। वह रायबरेली से लखनऊ गईं और फिर वहां से दिल्ली रवाना हो गईं। प्रियंका गांधी को आज सुबह लोगों से मिलना था, लेकिन यह कार्य उन्होंने रविवार को देर शाम तक ही पूरा कर लिया था। 
विज्ञापन


सोमवार को सुबह जाने को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। कोई दिल्ली में मीटिंग तो कोई और वजह बता रहा है। कांग्रेसी जिला प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने बताया कि प्रियंका गांधी लखनऊ और वहां से दिल्ली जाएंगी।

वहीं, प्रियंका गांधी को आज अमेठी जाना था, लेकिन वह कल रात ही अमेठी चली गई थीं। गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दो दिन लखनऊ रहने के बाद रविवार को अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में दौरे पर पहुंचीं थीं। 
विज्ञापन


प्रियंका ने हनुमान मंदिर में टेका माथा 
इससे पहले रविवार को रायबरेली जिले की सीमा में प्रवेश करते ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने सबसे पहले चुरुवा स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर माथा टेका। मंदिर के पुजारी अनूप अवस्थी उर्फ पुत्तू महराज ने प्रियंका को पूजा-अर्चना कराई। प्रियंका ने मंदिर में 101 रुपये दक्षिणा भी चढ़ाई।
विज्ञापन

इस दौरान मंदिर के पुजारी ने प्रियंका वाड्रा से कहा कि उत्तर प्रदेश को अब आपकी जरूरत है। आज लोग प्रधान का पद तक नहीं छोड़ते, लेकिन आपकी मां सोनिया गांधी ने तो प्रधानमंत्री का पद ठुकराकर एक बड़ा बलिदान दिया था। अब आप कांग्रेस और यहां की जमीनी स्थिति को मजबूत करने के लिए रायबरेली में अपना निवास स्थान बनाएं, जिससे कांग्रेस को मजबूती मिल सके। 

इस पर प्रियंका ने कहा कि पुजारी जी आप आप बिल्कुल सही कह रहे हैं। अब अधिक से अधिक रायबरेली में आना-जाना होगा। प्रियंका वाड्रा ने पुजारी से वादा किया कि मैं ज्यादा से ज्यादा रायबरेली आने की कोशिश करूंगी। यहां प्रियंका की एक झलक पाने को लोग बेताब दिखे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें