फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड इंस्पेक्टर से परेशान छात्रा ने की सीएम से शिकायत, लगाए ये गंभीर आरोप

Wed, 30 Sep 2020 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात फूड इंस्पेक्टर संजय सिंह पर छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली बीबीएयू की पीएचडी छात्रा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की है। छात्रा का आरोप है कि फूड इंस्पेक्टर उस पर तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकी दे रहा है और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन


उधर, पुलिस का कहना है कि छात्रा ने फूड इंस्पेक्टर पर छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न के दो मुकदमे दर्ज कराए हैं जिनकी जांच की जा रही है। छात्रा मूलरूप से प्रतापगढ़ की है। वर्ष 2016 में उसने बीबीएयू में दाखिला लिया था जहां प्रोफेसर राजेश के मित्र व फूड इंस्पेक्टर संजय सिंह से मुलाकात हुई।

संजय सिह ने उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और नंबर मांगा। छात्रा ने अपना नंबर दे दिया जिसके बाद वह उसे कॉल व अश्लील मैसेज करने लगा। छात्रा ने चार फरवरी 2020 को आशियाना थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि, इसके बाद भी फूड इंस्पेक्टर का रवैया नहीं सुधरा और वह उसे धमकाने लगे। छात्रा ने 31 जुलाई 2020 को दूसरा केस दर्ज कराया। इससे पूर्व 2010 में भी जल निगम रोड निवासी युवती ने फूड इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। परेशान छात्रा ने अब सीधे मुख्यमंत्री से शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें