फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी बोले, बुखार व संक्रमण के मरीजों की करें पहचान, 17 अक्टूबर से 16 नवंबर तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Mon, 27 Sep 2021 01:19 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू व अन्य वायरल बीमारियों के संबंध में प्रदेशव्यापी सर्विलांस कार्यक्त्रस्म को और प्रभावी बनाने की जरुरत है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुखार एवं संक्रमण के मरीजों की हर हाल में पहचान किया जाए। उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्द कराएं। वह अपने सरकारी आवास पर उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू व अन्य वायरल बीमारियों के संबंध में प्रदेशव्यापी सर्विलांस कार्यक्त्रस्म को और प्रभावी बनाने की जरुरत है। बुखार एवं संक्रमण के अन्य लक्षणों के संदिग्ध मरीजों की पहचान कर उन्हें उचित परामर्श दिया जाए। अस्पतालों में बेड एवं दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखा जाए। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि 17 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रदेशव्यापी संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान आमजन को संचारी रोग के संबंध में जागरूक किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ग्राम स्वराज की जो संकल्पना की थी उसे वर्तमान सरकार साकार रूप देने का कार्य कर रही है। इसके दृष्टिगत संपूर्ण प्रदेश में गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायतों की विशेष बैठकें होंगी, जिसमें स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन पर चर्चा की जाए। गांवों को आत्म निर्भर बनाने के लिए विचार विमर्श किया जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित जनपदों में कृषि व राजस्व विभाग संयुक्त रूप से कृषि फसलों की क्षति का आकलन करें और उन्हें नियमानुसार क्षतिपूर्ति देने की व्यवस्था करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें