फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी का हमला: कांग्रेस सत्ता में होती तो कोरोना वैक्सीन की होती ब्लैक मार्केटिंग, त्योहारों में लगते कर्फ्यू

Wed, 15 Nov 2023 07:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

योगी ने कहा कि कांग्रेस के समय उद्योग नहीं लगते थे। डबल इंजन की सरकार काम कर रही है तो यहां जेके सीमेंट जैसे उद्योग भी लगेंगे। अब यहां हीरे की खान भी मिली है। इससे लाखों रोजगार के अवसर सृजित होंगे। कांग्रेस नेता कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है।
विज्ञापन
सीएम योगी मप्र चुनाव प्रचार में। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि कोरोना के समय कांग्रेस होती, तो वैक्सीन नहीं बन पाती। वैज्ञानिक बना भी देते, तो कांग्रेसी सिलेंडर की तरह वैक्सीन की भी ब्लैक मार्केटिंग कर देते। उन्होंने कहा कि बजरंग बली की गदा अपराध, माफिया व कर्फ्यू का समाधान है।

विज्ञापन


पवई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रहलाद लोधी के पक्ष में आयोजित जनसभा में योगी ने कहा कि कांग्रेस के समय उद्योग नहीं लगते थे। डबल इंजन की सरकार काम कर रही है तो यहां जेके सीमेंट जैसे उद्योग भी लगेंगे। अब यहां हीरे की खान भी मिली है। इससे लाखों रोजगार के अवसर सृजित होंगे। कांग्रेस नेता कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। वे यह नहीं कहते थे कि इस पर पहला अधिकार गरीबों, किसानों, नौजवानों, मां-बहनों का है। 

तत्पश्चात उन्होंने अशोक नगर से प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी, मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव, चंदेरी से जगन्नाथ सिंह रघुवंशी के लिए वोट मांगा। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम अयोध्या में आ रहे हैं। अशोक नगर में बजरंग बली को विराजमान कराना है। 112 फुट ऊंची बजरंग बली की प्रतिमा यहां आएगी तो यहां भूत-प्रेत की बाधा, कर्फ्यू व उपद्रव नहीं होगा। वहीं बैरसिया से भाजपा प्रत्याशी विष्णु खत्री के समर्थन में वोट मांगने के दौरान कहा कि कांग्रेस ने 60 वर्षों तक शासन किया, लेकिन गरीबों को शौचालय, आवास, स्वास्थ्य बीमा, बिजली की सुविधा नहीं मिली। 
विज्ञापन


कांग्रेस के समय त्योहारों पर कर्फ्यू लग जाता था। उन्होंने बिरसा मुंडा को भी याद करते हुए कहा कि आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी जन्मभूमि पर जाकर नमन किया है। जनजातीय समुदाय सदैव प्रकृति व पर्यावरण का उपासक रहा है। दिल्ली में प्रदूषण के कारण दमघोंटू माहौल व पर्यावरण जहरीला हो गया है। सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी को कई उद्योगों को बैन करना पड़ा।

समस्या का नाम है कांग्रेस
योगी ने छिंदवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के लिए मतदान की अपील करते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों वाली इस विधानसभा को कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही विकास व बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा। कांग्रेस ने भारत को आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार, अलगाववाद, बेरोजगारी, भुखमरी का घाव दिया। कांग्रेस समस्या का नाम है। यहां के नेताओं ने खुद का विकास तो कर लिया, लेकिन छिंदवाड़ा के विकास के बारे में नहीं सोचा। कांग्रेस सनातन धर्म और भारत के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें