फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच पीएम मोदी और नड्डा से मिले सीएम योगी, सोशल मीडिया पर लिखी यह बात

Thu, 07 Dec 2023 09:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

योगी ने प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्हें तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मोदी को बुंदेलखंड पुस्तक भेंट की। योगी ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री से आत्मीय सानिध्य और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
पीएम मोदी से दिल्ली में सीएम योगी ने मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

विज्ञापन

योगी ने प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्हें तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मोदी को बुंदेलखंड पुस्तक भेंट की। योगी ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री से आत्मीय सानिध्य और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए पीएम का मार्गदर्शन संबल प्रदान करता है। उन्होंने बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया।

वहीं सूत्रों के मुताबिक, योगी ने पीएम मोदी को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रित किया है। पीएम मोदी को राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों की जानकारी देने सहित अन्य राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम योगी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी उनके आवास पर मुलाकात की। योगी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया है।
विज्ञापन

प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लंबे समय से अटकलें चल रही हैं। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दिए जा रहे थे। चुनाव नतीजों के बाद सीएम की पीएम से मुलाकात से इन अटकलों को और बल मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें