मनीषा पांडे ने पूछा, आरक्षण की वजह से काफी दिक्कत है। एससी-एसटी की पूरी फीस माफ होती है, पर हमारी क्यों नहीं?
जवाब : हमने सभी के लिए स्कॉलरशिप की व्यवस्था की है। जो सामाजिक व आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें बराबरी पर लाने के लिए सुविधाएं देना जरूरी है। वरना, राष्ट्र का समुचित विकास नहीं हो सकेगा। हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। आज नौकरियों की कहां कमी है। पहले सिर्फ एक इलेक्ट्रॉनिक चैनल होते थे, आज आप गिन नहीं सकते। वहां नौकरी की संभावनाएं हैं। सोशल मीडिया के क्षेत्र में भी काफी संभावनाएं हैं। फेसबुक का उदाहरण हमारे सामने है। हां, छात्रवृत्ति पाने के लिए न्यूनतम निर्धारित अंक तो लाने होंगे।
खुशब जायसवाल ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रैक्टिल क्लास की भी समुचित व्यवस्था होनी चाहिए?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवाब दिया कि इसके लिए ही पीएम स्किल डेवलेपमेंट प्रोग्राम शुरू किया गया है। स्कूलों में भी स्किल डेवलेपमेंट मिशन शुरू होना चाहिए। अभी तक 8 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें से 5 लाख को रोजगार भी मिल चुका है।