फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में रोड शो: सीएम योगी बोले- जिसका निशाना अचूक होगा, माफिया का उपचार करने वाला वही सपूत होगा

Thu, 23 Nov 2023 06:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजस्थान में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झोटवाड़ा से कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के लिए रोड शो किया। इस मौके पर उन्होंने मतदाताओं को संबोधित भी किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झोटवाड़ा से कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के लिए रोड शो किया। इस मौके पर उन्होंने मतदाताओं को संबोधित भी किया। राजस्थानवासियों के स्वागत से अभिभूत योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपका उत्साह बताता है कि राज्यवर्धन जीतेंगे और अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त होगी।

विज्ञापन


कांग्रेस सरकार की अराजकता ने राजस्थान को पीछे ढकेल दिया है। यहां माफिया आम जनमानस की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। जिसका निशाना अचूक होगा, इन माफिया का उपचार करने वाला वही सपूत होगा। अतः आप सभी राज्यवर्धन को जिताएं। 

देश के इतिहास को कलंकित करते रहे हैं कांग्रेसी
राजाखेड़ा सीट से नीरजा अशोक शर्मा, बाड़ी से गिरिराज मलिंगा, धौलपुर से शिवचरण कुशवाह व बसेड़ी से सुखराम कोली के समर्थन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा की। बोले कि कांग्रेस ने आतंकवाद- नक्सलवाद दिया तो मोदी जी ने धारा 370 हटाया और गरीब कल्याण योजनाओं के माध्यम से समाधान दिया। कांग्रेस समस्या है, भाजपा को जिताकर समाधान के मार्ग पर आगे बढ़ना है।
विज्ञापन


कांग्रेसी कहते थे कि राम-कृष्ण हुए ही नहीं। सनातन धर्मावलंबियों के लिए इससे बड़ी गाली क्या होगी। राम और कृष्ण को गाली दी जाती है। कांग्रेस के लोग देश के इतिहास को कलंकित करते रहे हैं। बदले राजस्थान के लिए भाजपा के प्रत्याशियों को आशीर्वाद दे दीजिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें