फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र, बाले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बर्बाद कर देंगे

Thu, 14 Mar 2024 11:21 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को लोक सेवा आयोग के अंतर्गत चयनित 39 एसडीएम, 41 पुलिस अधीक्षकों और 16 कोषाधिकारियों व लेखाधिकारियों को नियुक्ति वितरित किया।
विज्ञापन
नियुक्ति पत्र वितरित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेपर लीक मामले पर कहा कि जिन लोगों ने भी परीक्षा की शुचिता में सेंध लगाई है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है। वो कहीं भी हों हम उन्हें ढूंढ निकालेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों का भविष्य बर्बाद कर देंगे। ऐसे लोगों पर छापे मारे जा रहे हैं। प्रॉपर्टी सील हो रही है। मुख्यमंत्री योगी बृहस्पतिवार को लोक सेवा आयोग के अंतर्गत चयनित 39 एसडीएम, 41 पुलिस अधीक्षकों और 16 कोषाधिकारियों व लेखाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ईमानदारी से काम करती है तो परसेप्शन बदलता है। पहले भी लोग वही थे लेकिन मशीनरी को संदेह के दायरे में रखा गया था। आज मशीनरी वही है, लोग वही हैं, बस काम का तरीका बदला है।

ये भी पढ़ें - सपा का खेल बिगाड़ेगी बसपा की चाल... बागी तेवर वाले अपने सांसदों से दूरी, सात उम्मीदवार में से पांच मुस्लिम
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में 32 हजार मेगावाट तक जा सकती है बिजली की मांग, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने जारी किया अनुमान
विज्ञापन


उन्होंने युवा अफसरों से कहा कि आपके पास जनता की दुआ लेने और बद्दुआ लेने का मौका होता है। ये आपको तय करना है की 35 साल क्या लेना है। बद्दुआ लेने वालों की बड़ी दुर्गति होती है। उन्हें कोई पूछता नहीं है। सचिवालय में भटकते मिलते हैं। जो बोया है वही काटा जाता है। 

सिर्फ आठ महीने नौ दिन में पूरी हो गई भर्ती
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश बदल रहा है। यह प्रदेश की नई तस्वीर है। मात्र आठ महीने नौ दिन में पीसीएस की परीक्षा पूरी हो गई जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। ये पहले यूपी में सोचा भी नहीं जा सकता था। पहले दो से तीन साल लग जाते थे। परीक्षा में एक तिहाई सफलता बेटियों को मिली है। यह नियुक्ति पत्र वितरण का 28वां समारोह है। अब तक 65 हजार से ज्यादा लोगों को नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है। उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि अब आप की जिम्मेदारी है। विकसित यूपी को आगे बढ़ाने में अब आप का योगदान जरूरी है आपके माता-पिता को नमन।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें