फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: संदिग्ध हालात में खूंटी से लटका मिला बालक का शव

Fri, 27 Aug 2021 10:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली

सार

एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि देर शाम घटना की जानकारी मिली है। शव को लिखापढ़ी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के सरांय महमूद गांव में शुक्रवार को संदिग्ध हालात में एक बालक का शव घर के अंदर दुपट्टा के सहारे खूंटी से लटका मिला। दोपहर बाद जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। बालक अपनी मां के साथ ननिहाल आया था। एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि देर शाम घटना की जानकारी मिली है। शव को लिखापढ़ी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन


खीरों थाना क्षेत्र के सेवनपुर गांव का रहने वाला यह परिवार लुधियाना में रहता है। पंजाब के लुधियाना का रहने वाला आयुष (11) मूल रूप से लुधियाना में अपनी मां गीता देवी के साथ रहता था। वह लुधियाना में कक्षा छह में पढ़ता था। वह मां के साथ नानी के घर आया था। उसके पिता मनोज की तीन साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। दोपहर बाद आयुष का शव घर के अंदर दीवार में लगी खूंटी से गमछे के सहारे लटका मिला। उस समय मां घर के अंदर बरामदे में सो रही थी। जब उसकी नींद खुली तो बेटे का शव फांसी पर लटका मिला। इससे घर में कोहराम मच गया।

मां का कहना है कि वह सोकर उठी तो बेचे का शव खूंटी से लटक रहा था। एसओ का कहना है कि खूंटी के नीचे कुर्सी रखी थी। इससे शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लगता है। इसके बावजूद अन्य बिंदुओं पर भी पड़ाताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें