फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव के पहले मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश्ा ने बताई मुश्किलें

Sat, 21 May 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमने मुसलमानों को आरक्षण देने का वादा किया था। इसमें कानूनी अड़चनें हैं। 20 फीसदी आबादी के लिए हम लड़ते रहे हैं और लड़ते रहेंगे। इनके आरक्षण पर मिलकर कोई रास्ता निकाला जाएगा। सरकार सभी लाभकारी योजनाओं में इन्हें 20 फीसदी भागीदारी दे रही है।
विज्ञापन


अखिलेश शनिवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मौलाना आजाद मेमोरियल अकादमी की संगोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने अकादमी की हिंदी पत्रिका ‘परिवर्तन’ का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट हो या सपा संगठन, मुस्लिमों को प्रतिनिधित्व व सम्मान देने में संकोच नहीं किया, मुख्य सचिव भी बनाया और डीजीपी भी बनाए। विधान परिषद में नेता सदन तो अहमद हसन हैं ही।
विज्ञापन

कुछ ताकतें हमारे खिलाफ कर रही हैं साजिश

अखिलेश ने कहा, कुछ ताकतें हमारे खिलाफ साजिश कर रही हैं। मुस्लिम बुद्धिजीवी इन साजिशों को समझते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार ने शहर-गांव, जाति-धर्म के बीच विकास का संतुलन कायम किया है।

हमने सड़कें बनवाईं, बिजली आपूर्ति बढ़ा दी। बाबतपुर एयरपोर्ट से भदोही तक जाना सुविधाजनक हो गया है। जौनपुर में मेडिकल कॉलेज बनवा रहे हैं।

मऊ में बिजली के तार भूमिगत करा रहे हैं ताकि बुनकरों को बिजली की सहूलियत हो सके। बुनकरों की बिजली माफ करनी पड़ी तो उस पर भी फैसला लेंगे।

बुनकरों की कैसे मदद करें, इस दिशा में आगे बढ़ेंगे। किसान दुर्घटना बीमा योजना में बुनकरों को शामिल करने की मांग पर उन्होंने कहा कि इस दिशा में काम किया जाएगा।

'मेट्रो लाए, जो विकास नहीं करते कानून-व्यवस्‍था का मुद्दा उठाते हैं'

मुख्यमंत्री ने कहा, हमने लखनऊ में मेट्रो लाकर दिखा दिया। पुलिस भर्ती मे टेस्ट खत्म कर दिया। मोअल्लिम डिग्री धारकों को नौकरी दी। आयुर्वेद व यूनानी पद्धति से डिग्री लेने वालों को प्रैक्टिस का अधिकार देने के लिए एक्ट में संशोधन किया।

नदवा कॉलेज के प्रिंसिपल मौलाना सईदुर्रहमान आजमी नदवी ने उम्मीद जताई कि सरकार के तरक्की के कामों का आगे और फायदा मिलेगा। मौलाना आजाद अकादमी के अध्यक्ष शाकिर अलवी, महासचिव कुद्दुस सिद्दीकी ने भी विचार रखे।

दो अक्तूबर से शुरू होगी डायल 100 योजना
मुख्यमंत्री ने भाजपा, बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो दल विकास के काम नहीं कर पाए हैं वे कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाते हैं।

कानून-व्यवस्था की चुनौती को हमने स्वीकार किया है। अब 100 डायल करने के 10 से 15 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंचेगी। इस योजना की शुरुआत दो अक्तूबर से की जाएगी। उत्तर प्रदेश यह सुविधा शुरू करने वाला देश का पहला राज्य होगा।
विज्ञापन

'भाजपा के दलाल हैं बदरुद्दीन अजमल'

बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने कहा कि भाजपा को पश्चिम बंगाल में तीन और केरल में एक सीट मिली है। तमिलनाडु में उसका खाता नहीं खुल सका, लेकिन 35 फीसदी मुस्लिम आबादी वाले असम में भाजपा की सरकार बन गई।

उन्होंने कहा कि एआईयूडीएफ के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल भाजपा के एजेंट हैं। उन्होंने असम में भाजपा सरकार बनवाई है। यूपी का मुसलमान विधानसभा चुनाव में किसी के बहकावे में आने वाला नहीं है।

अहमद हसन ने भाजपा और संघ पर भी हमला बोला। कहा कि आजादी लड़ाई में इनके नेता अंग्रेजों के दलाल थे। देशभक्ति के लिए इनके सर्टिफिकेट की किसी को जरूरत नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें