फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस अपर्णा ने माउंट एवरेस्ट किया फतह, सीएम ने ट्वीट कर दी बधाई

Sat, 21 May 2016 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आईपीएस अपर्णा कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी काडर की आईपीएस अफसर अपर्णा कुमार ने शनिवार को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह कर लिया। ऐसा करने वाली वे अखिल भारतीय सेवा की पहली महिला अफसर बन गई हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपर्णा कुमार को ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि यह देश की पुलिस फोर्स के लिए गर्व का मौका है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपर्णा के पति आईएएस अफसर संजय कुमार को फोन पर बधाई देते हुए अपर्णा को यूपी का गौरव बताया। पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने पूरे पुलिस परिवार की ओर से अपर्णा को बधाई देते हुए उनकी प्रशंसा की।

पुलिस उपमहानिरीक्षक तकनीकी सेवाओं के पद पर कार्यरत 2002 बैच की आईपीएस अपर्णा कुमार ने 8,848 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट पर शनिवार सुबह 11:02 बजे तिरंगा व यूपी पुलिस का ध्वज फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर की फतह

इससे पहले उन्होंने रूस स्थित यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस को फतह किया था।

अपर्णा ने इंडोनेशिया स्थित सबसे दुर्गम स्थल के उच्चतम पर्वत शिखर कार्सटेन्ज, अफ्रीका महाद्वीप की तंजानिया में स्थित सबसे ऊंची चोटी किलीमंजारो व साउथ अमेरिका के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट अकांकागुवा पर भी सफलतापूर्वक पर्वतारोहण किया।

2015 में मिला था रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपर्णा कुमार की बहादुरी को देखते हुए मार्च 2015 में रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया था। मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर हुए कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें