फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बोले- अयोध्या में 'राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट' जैसी स्थिति

Thu, 23 Dec 2021 04:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अयोध्या के बीकापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कभी तो राम के नाम पर वोट मांगती है तो कभी उनके नाम पर लूट मचाती है।
विज्ञापन
बीकापुर में जनसभा को संबोधित करते छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या जिले के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रतिज्ञा महासम्मेलन में पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अयोध्या में जमीन खरीद को भ्रष्टाचार की संज्ञा देते हुए कहा कि अयोध्या में राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट जैसी स्थिति है। वे बीकापुर विधानसभा के दशरथपुर गांव में कांग्रेस के प्रतिज्ञा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ट्रस्ट के लोग, अधिकारी और नेता अयोध्या में जमीन को लेकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। कौड़ियों के दाम जमीन खरीद कर 1300 महंगे दामों पर बेच रहे हैं। भाजपा राम के नाम पर कभी वोट मांगती है तो कभी नोट गिनने का काम करती है।

उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल रही है। भाजपा ने गाय के नाम पर राम के नाम पर जो लूट मचा रखी है उसको मुंहतोड़ जवाब देने के लिए बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में जनता उमड़ पड़ी है।
विज्ञापन


भूपेश बघेल ने कहा कि उनको पूरा विश्वास है कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल पड़ी है। वे बीकापुर विधानसभा के दशरथपुर गांव में कांग्रेस के प्रतिज्ञा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें