फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायाराज के इन मंत्रियों को मिलेगी चार्जशीट

Mon, 10 Nov 2014 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस ने बसपा सरकार के पूर्व मंत्रियों चंद्रदेव राम यादव, राम आसरे और राम अचल राजभर के खिलाफ जांच पूरी कर ली है। तफ्तीश में आय से अधिक संपत्ति, भ्रष्टाचार आदि के आरोप सही पाए गए हैं।
विज्ञापन


अब इनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी है।
पिछले दिनों मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इन तीनों पूर्व मंत्रियों के खिलाफ जांच में देरी होने पर नाराजगी जताते हुए तय समय में जांच पूरी करने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद विजिलेंस के उच्च अधिकारियों ने अन्य प्रकरणों की विवेचना से जुड़े निरीक्षकों को हटाकर इसकी जांच में लगा दिया था।

विजिलेंस के अपर पुलिस महानिदेशक महेंद्र मोदी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि तीनों पूर्व मंत्रियों के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है और अब आरोप पत्र लगाने की अनुमति मांगी जाएगी।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल हो चुका है, जबकि पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और राकेशधर त्रिपाठी के खिलाफ जांच जल्द ही पूरी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें