फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सरकार के बाद संघ ने भी किया बड़ा फेरबदल, अयोध्या के लिए बनी रणनीति

Fri, 16 Jun 2017 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अवध प्रांत के प्रचारकों में बड़ा फेरबदल किया गया है। गोंडा के विभाग प्रचारक दीपक व अवध प्रांत के सह संपर्क प्रमुख विनोद कुमार को प्रचारक पद से मुक्त करते हुए घर भेज दिया गया है। उन्नाव के विभाग  प्रचारक रमेश अब गोंडा के विभाग प्रचारक होंगे।
विज्ञापन


साकेत (अयोध्या) के सह विभाग प्रचारक अजय को लखनऊ विभाग का प्रचारक नियुक्त किया गया है। सीतापुर के विभाग प्रचारक अमरनाथ को अयोध्या का विभाग प्रचारक, लखीमपुर के सह विभाग प्रचारक आनंद को सीतापुर का विभाग प्रचारक बनाया गया है।

इसी तरह सह प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख कृष्ण चंद्र का केंद्र बिसवां से उन्नाव करते हुए उन्हें उन्नाव के विभाग प्रचारक का भी काम सौंपा गया है। प्रांत कार्यालय प्रमुख संग्राम सिंह को सह प्रांत व्यवस्था प्रमुख बनाया गया है।
विज्ञापन


भारती भवन के कार्यालय प्रमुख वीरेंद्र को कार्यालय पालक अधिकारी बनाया गया है। सीतापुर के सह विभाग प्रचारक आनंद को प्रांत कार्यालय प्रमुख भारती भवन नियुक्त किया है। वहीं, बहराइच के जिला प्रचारक रविशंकर को सीतापुर का सह विभाग प्रचारक नियुक्त किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

संघ ने भी दिया अयोध्या को महानगर दर्जा

सरकार के बाद आरएसएस ने भी अयोध्या और फैजाबाद को मिलाते हुए महानगर का दर्जा दे दिया है। इसी क्रम में रायबरेली के जिला प्रचारक अंबेश को अयोध्या-फैजाबाद महानगर इकाई का प्रचारक नियुक्त किया है।

डॉ. शिवकुमार अयोध्या फैजाबाद महानगर के कार्यवाह और डॉ. विक्रमा पांडेय को महानगर संघ चालक बनाया गया है। लखनऊ में सायंकालीन शाखाओं के लिए दो जिला प्रचारकों की नियुक्ति अलग से की गई है। इनमें मनीष को लखनऊ पूर्व और प्रेम प्रकाश को लखनऊ दक्षिण का प्रचारक नियुक्त किया गया है।

इनका भी दायित्व बदला
किसान संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री वीरेंद्र सिंह अब संघ के ग्राम विकास का काम देखेंगे। उन्हें यूपी और उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रामशीष को पूर्वी क्षेत्र की कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। राम मनोहर पांडेय को किसान संघ का क्षेत्र संगठन मंत्री बनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें