वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (कैरिज एंड वैगन) कौस्तुभ मणि ने प्रोजेक्ट उत्कृष्ट की जानकारी दी। बताया कि एक रैक पर 60 लाख रुपये का खर्च आया है।
वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की एसी फर्स्ट बोगी को भी नए कलेवर में ढाला गया है। वहीं, मार्च तक पद्मावत एक्सप्रेस, फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस और फिर जनता एक्सप्रेस की बोगियों को भी बदला जाएगा।