फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीआरआई की महिला कर्मी वर्षा की गला घोंटकर हुई थी हत्या, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम स्थित सीडीआरआई के आवासीय परिसर में तकनीकी सहायक वर्षा सिंह (28) की गला घोंटने के बाद सिर पर भारी सामान से वार कर हत्या की गई थी। मंगलवार को हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई। सुबह वाराणसी से लखनऊ पहुंचे मायके वालों ने पति विश्वेंद्र कुमार सिंह, ससुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, सास प्रेमलता पुंडीर, देवर रजत व राजुल के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद देररात पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, वह पूछतांछ में पुलिस को गुमराह कर रहा था।
विज्ञापन

वाराणसी के यूपी कॉलेज में सीनियर क्लर्क विजय प्रताप सिंह ने अपनी बेटी वर्षा की शादी वर्ष 2019 में बरेली, सुभाषनगर निवासी विश्वेंद्र सिंह से की थी। विश्वेंद्र के पिता राजेश सिंह बिजनौर जिले में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर हैं। सोमवार को जानकीपुरम स्थित सीडीआरआई नवीन परिसर में घर के बाहर कार में वर्षा का शव मिला था। वहीं, पति मोबाइल लेकर फरार हो गया था। फरार हो गया था। मूल रूप से मऊ निवासी विजय प्रताप सिंह को घटना की सूचना मिली तो वह अपने रिश्तेदारों के साथ मंगलवार सुबह लखनऊ पहुंचे और पोस्टमार्टम हाउस पर आरोप लगाया कि दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर बेटी वर्षा को प्रताड़ित किया जा रहा था। विजय सिंह ने बताया कि पिछले साल अक्तूबर में छोटी बेटी असिस्टेंट प्रोफेसर विदुषा की शादी की थी। इसलिए वह वर्षा के ससुराल वालों की मांग पूरी नहीं कर पा रहे थे।
गला घाेंटा फिर सिर पर किया वार
एसीपी अलीगंज अली अब्बास के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से वर्षा की हत्या की पुष्टि हुई है। पहले उसका गला घोंटा गया, फिर सिर पर भारी सामान से वार किया गया। इसके बाद ही उसे अस्पताल ले जाया गया। पूरी साजिश के तहत ही उसे अस्पताल से लाकर कार में छोड़ दिया गया। वर्षा के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई है। बिसरा भी प्रीजर्व कर लिया गया है। पति सहित पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को गुमराह कर रहा पति
एडीसीपी प्राची सिंह के मुताबिक विश्वेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पुलिस के सामने हत्या से इनकार करता रहा। उससे कहा गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात आयी है तो भी वह अपनी बात पर अड़ा रहा। घटना के बार विश्वेंद्र कार लेकर कानपुर चला गया था। कानपुर में उसका चचेरा भाई सब इंस्पेक्टर है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम कुलदीप सिंह के मुताबिक अभी वर्षा की हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। इस बारे में पता किया जा रहा है।
बच्चे को मायके वाले ले गए
वर्षा के दो साल के बच्चे को सोमवार रात पड़ोसियों ने रखा था। मंगलवार को उसे मायके वालों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चा रात में ठीक रहा, लेकिन सुबह से वह असहज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें