फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रवण साहू हत्याकांड की जांच करेगी सीबीआई, यूपी सरकार ने दी मंजूरी

Tue, 21 Feb 2017 02:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
श्रवण साहू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी सरकार ने श्रवण साहू हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश केंद्र सरकार से की है। प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पांडा ने सोमवार को केंद्रीय गृह विभाग के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को इसका प्रोफॉर्मा भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने इस हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराए जाने के लिए गुरुवार को प्रदेश के गृह विभाग को लिखा था। गृह विभाग ने इस पर मुख्यमंत्री की संस्तुति लेने के बाद केंद्र के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को भेज दिया।

एक फरवरी की रात राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थानाक्षेत्र में व्यापारी श्रवण साहू की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। श्रवण साहू अपने बेटे की हत्या के मुकदमे की पैरवी कर रहे थे। लखनऊ की पारा पुलिस और सर्विलांस सेल ने अपराधी अकील से मिलकर श्रवण साहू को फंसाने की साजिश रची थी। साजिश का खुलासा हुआ तो कई पुलिस अफसर नप गए। कुछ की नौकरी गई और कुछ सस्पेंड हुए।
विज्ञापन


इस घटना के बाद श्रवण साहू ने आशंका जाहिर की थी कि अकील उनकी हत्या करा सकता है।  एसएसपी मंजिल सैनी ने श्रवण को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश आरआई को दिए भी थे, लेकिन सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई और 1 फरवरी को उनकी हत्या कर दी गई। श्रवण के परिवारीजनों ने पुलिस की जांच पर भरोसा न करते हुए सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की थी।

अब देखना यह है कि इस मामले को सीबीआई लेती है या नहीं। इससे पहले 2014 में मोहनलालगंज में एक महिला की रेप के बाद हत्या के मामले में भी राज्य सरकार ने सीबीआई से जांच कराए जाने की सिफारिश की थी लेकिन सीबीआई ने जांच नहीं ली थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें