फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में तोड़फोड़ के मामले में मौलाना समेत कई पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजाजीपुरम के सी-ब्लॉक में मीना बेकरी के पास स्थित श्री महाकालेश्वर शिव मंदिर में 23 सितंबर की रात तोड़फोड़ के मामले में तालकटोरा थाने में मस्जिद के मौलाना नवाब हुसैन व 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने छानबीन कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

राजाजीपुरम के सी ब्लॉक में मीना बेकरी व रामजानकी मंदिर के बीच स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में रहने वाले राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने तालकटोरा थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर के पास ही एक मस्जिद है। इस मस्जिद के मौलाना नवाब हुसैन ने अपने 10-12 समर्थकों को भड़काकर 23 सितंबर की देर रात श्री महाकालेश्वर मंदिर के खंभे उखाड़कर फेंक दिए और पूरे परिसर को ढहाने का प्रयास किया। इससे लोगों की आस्था आहत हुई और माहौल खराब होते-होते बचा है। मामले में तालकटोरा पुलिस ने मौलाना नवाब हुसैन व 10-12 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें