फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने का केस दर्ज, फोन पर धमकी भी दी

Sat, 10 Nov 2018 08:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पूर्व सांसद धनंजय सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जानकीपुरम थाने में भाकियू नेता राजाराम गुप्ता उर्फ राजू गुप्ता ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने और जानमाल की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


किसान नेता का कहना है कि उन्होंने राजधानी में जमीन के कागजों में फर्जीवाड़ा कर तीन से चार गुना मुआवजा लेने के कई मामलों की शिकायत की है, जिससे पूर्व सांसद नाराज हैं। वह शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने के साथ ही 50 लाख रुपया रंगदारी मांग रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ट्रांस गोमती हरेंद्र कुमार का कहना है कि जिस मोबाइल नंबर से धमकी भरी कॉल आई है, उसका ब्योरा मंगाया गया है।

राजू गुप्ता का कहना है कि उन्होंने पारा के सरोसा-भरोसा गांव में एक जमीन के कागजातों में फर्जीवाड़ा कर करीब 14 करोड़ रुपये का मुआवजा लेने की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। उक्त जमीन का वास्तविक मुआवजा साढ़े चार करोड़ रुपये के आसपास था, जिसे गलत तरीके से तीन गुना से अधिक रकम लेकर सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचाई गई। उनकी शिकायत पर जिलाधिकारी ने जांच कराई तो मामला सही पाया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने मुआवजे की रकम की रिकवरी करने और फर्जीवाड़ा करने वालों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की बात कही है। इसके अलावा कुर्सी रोड पर भी जमीन के फर्जी कागजात बनाकर तीन से चार गुना मुआवजा लेने के चार मामलों में भी जिलाधिकारी से शिकायत की है, जिसकी जांच की जा रही है।

पूर्व सांसद उनकी शिकायतों से नाराज हैं और शिकायत वापस लेने के लिए धमका रहे हैं। बकौल राजू, पूर्व सांसद का कहना है कि फर्जीवाड़ा कर करोड़ों रुपये का मुआवजा लेने वाले लोग उनके ही हैं। शिकायत से उनका भारी नुकसान हुआ है, जिसकी एवज में वह 50 लाख रुपया मांग रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें