फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू नेता ने फेसबुक पर असलहे के साथ डाली फोटो, लिखा ये मेसेज

Sat, 30 Mar 2019 03:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
Facebook ban in Sri Lanka
विज्ञापन

लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के नेता सोनू शर्मा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक राधारमण सिंह ने बताया कि सोनू शर्मा ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें वह असलहा लेकर वाहन के सामने सड़क पर खड़ा हुआ है।

विज्ञापन


अपनी उक्त फोटो के साथ उसने ‘दूसरों की मानोगे तो मुझे बुरा ही पाओगे, लेकिन खुद मिलोगे तो वादा रहा मुस्कुराकर रह जाओगे’ मेसेज भी लिखा है। उसकी इस पोस्ट को पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया जिसके बाद हजरतगंज कोतवाली के दरोगा ओंकार नाथ राय ने केस दर्ज कराया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें