फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, फ्लैट पर कब्जा कर दी धमकी

Sat, 22 Jul 2017 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पल्लवी पटेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के गोमतीनगर थाने में अपना दल सोनेलाल पटेल गुट की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी पटेल व बहनोई पंकज सिंह पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए भाजपा के फतेहपुर जिला मंत्री पंकज त्रिपाठी ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पंकज का कहना है कि दंपती ने गोमतीनगर के विवेकखंड स्थित मंगलम अपार्टमेंट में उनके फ्लैट पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने फ्लैट खाली करने को कहा तो पल्लवी पटेल, पंकज सिंह व उनके तीन साथियों ने जानमाल की धमकी दी।

सीओ गोमतीनगर दीपक कुमार सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पीड़ित भाजपा नेता ने बताया कि पल्लवी पटेल अपना दल कृष्णा गुट की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


सीओ गोमतीनगर ने बताया कि भाजपा नेता के मुताबिक, उन्होंने 10 मई 2013 को अतिंदर कौर से फ्लैट खरीदा था, जिसकी देखरेख के लिए एक कमरे में अपने परिचित पंकज सिंह को रख दिया।

असलहा तानकर दी जान से मारने की धमकी

demo pic
करीब छह महीने पहले उन्होंने परिवार के साथ लखनऊ शिफ्ट करने के इरादे से पंकज को फ्लैट खाली करने के लिए कहा। हालांकि, पंकज कोई न कोई बहाना बनाकर उन्हें टालता रहा।

कुछ दिन पहले पंकज के साथ एक महिला भी रहने आ गई। भाजपा नेता का कहना है कि उन्होंने दोनों को किसी और जगह जाने के लिए कहा तो महिला भड़क उठी।

उसने खुद को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की सगी बहन पल्लवी पटेल बताते हुए कहा कि हमने फ्लैट के कागजात तैयार करा लिए हैं। फ्लैट के मालिक अब पंकज सिंह हो गए हैं। अब कोई भी फ्लैट खाली नहीं करा सकता।

बकौल पंकज त्रिपाठी, महिला ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि उसकी पहुंच और पकड़ बहुत ऊपर तक है। शिकायत करने पर उसने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। बातचीत के दौरान ही चार-पांच लोग भीतर घुस आए और भाजपा नेता पर असलहा तानकर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस को दिखाए फर्जी कागजात

demo pic
इससे पहले कि भाजपा नेता कुछ समझ पाते, उनके पास गोमतीनगर थाने से फोन आया, जिसमें एसएसपी से उनकी शिकायत की जानकारी देते हुए थाने बुलवाया गया। भाजपा नेता थाना पहुंचे और एसएसआई जुबैर अहमद को अपने फ्लैट के कागजात दिखाए। उन्होंने कहा कि दूसरे पक्ष को फ्लैट किराए पर नहीं दिया न ही किसी प्रकार का अनुबंध किया।

उन्होंने कहा कि दूसरे पक्ष के पास कोई कागजात नहीं हैं। इस पर एसएसआई ने अगले दिन दोनों को अपने-अपने कागजात लेकर आने को कहा। भाजपा नेता का कहना है कि पंकज सिंह ने पुलिस को फर्जी कागजात दिखाए।

उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन, पुलिस ने उनकी रिपोर्ट न लिखकर पंकज सिंह की तरफ से उनके ही खिलाफ केस दर्ज कर लिया। भाजपा नेता ने आला अधिकारियों से गुहार लगाई, इसके बाद मामले की जांच की गई। इसमें पंकज सिंह की तरफ से प्रस्तुत किए गए कागजात फर्जी पाए गए।

बृहस्पतिवार को उनकी तरफ से पल्लवी पटेल, पंकज सिंह व उनके साथी देवेंद्र प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह और विशाल तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली-गलौज, जानमाल की धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

खुद को बताया कुख्यात डकैत ददुआ का रिश्तेदार

demo pic
पंकज सिंह ने खुद को बीहड़ में बरसों से पुलिस के लिए सिरदर्द बने आतंक के पर्याय ददुआ पटेल का रिश्तेदार बताकर भाजपा नेता को दबाव में लेने की कोशिश की।

उसने कहा कि ददुआ मर गए हैं पर उनके लोग नहीं। उसने फ्लैट खाली करने की धमकी देते हुए कहा कि 15 दिन के भीतर फ्लैट से भी जाओगे और परिवार से भी।

तीन महीने पहले हुई पल्लवी की शादी
केंद्रीय मंत्री की बहन पल्लवी पटेल ने तीन महीने पहले ही पंकज सिंह से शादी की थी। भाजपा नेता ने बताया कि पल्लवी से शादी होने के बाद पंकज के हौसले बढ़ गए।

इससे पहले वह फ्लैट के केयरटेकर की तरह रहता था, लेकिन जबसे पल्लवी आई वह खुद को फ्लैट का मालिक समझने लगा। जब भी भाजपा नेता उससे बातचीत करने जाते तो पल्लवी ही मोर्चा लेती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें