फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय: बीबीएयू के प्रोफेसर ने एलयू में किया बवाल, पुलिस से भी अभद्रता की

Sat, 19 Mar 2022 12:40 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर , अमर उजाला, लखनऊ

सार

बीबीएयू के एक प्रोफेसर ने लखनऊ विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में एक प्रोफेसर से मारपीट की और जब पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो उनसे भी अभद्रता की।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के दिन शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में बीबीएयू के एक प्रोफेसर ने जमकर हंगामा किया। लखनऊ विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर से उन्होंने न सिर्फ मारपीट की बल्कि सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की। हालांकि मामले में अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई है।

विज्ञापन


बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर होली के दिन अपने परिचित से मिलने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर पहुंचे थे। वहां गाड़ी खड़ी करने को लेकर लखनऊ विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर से उनकी कहासुनी हो गई। इस पर भड़के बीबीएयू के प्रोफेसर ने गालीगलौज करते हुए उनकी पिटाई शुरू कर दी।

आसपास के लोगों ने बीच बचाओ कराने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। एक दरोगा और सिपाही मौके पर पहुंचे तो बीबीएयू के प्रोफेसर उनसे भी अभद्रता व धक्का-मुक्की करने लगे। इस पर थाने से पहुंची फोर्स ने किसी तरह मामला शांत कराया। हसनगंज इंस्पेक्टर अशोक कुमार सोनकर ने बताया कि मामले में अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई है। छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें