फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के यूपी में चुनाव लड़ने को लेकर भाजपा ने कसा तंज, कहा- मुंगेरीलाल के हसीन सपने..

Tue, 15 Dec 2020 08:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश के निवेश प्रोत्साहन मंत्री व राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ देख रहे हैं। वे दिल्ली में बेनकाब हो चुके हैं, यूपी में उनकी दाल गलने से रही। उन्होंने कोविड काल में पूर्वांचलियों पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए केजरीवाल से माफी मांगने को कहा है।
विज्ञापन


सिद्धार्थनाथ मंगलवार को मीडिया सेंटर में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने केजरीवाल के यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के एलान पर जमकर तंज कसा। कहा, एक मशहूर कहावत है मुंगेरीलाल के हसीन सपने। 2022 के बाद यह मुहावरा बदलकर ‘केजरीवाल के हसीन सपने’ हो जाएगा। केजरीवाल को डींगे मारने व भ्रमित करने की आदत है। वे कह रहे हैं कि दिल्ली में कोविड मैनेजमेंट और सुशासन से यूपी की जनता कह रही है कि आप आइए, यूपी को संभालिए। सिंह ने कहा कि इस तरह मुंगेरीलाल के सपने देखने से किसी को भी नहीं रोका जा सकता।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की दो करोड़, जबकि यूपी की 24 करोड़ आबादी है। पर दिल्ली में दो करोड़ में 6.08 लाख जबकि यूपी में 24 करोड़ में 5.66 लाख कोरोना संक्रमित हैं। प्रतिशत निकालकर आम आदमी पार्टी को जवाब देना चाहिए। इसी तरह यूपी में दो करोड़ टेस्ट हुए हैं जबकि दिल्ली में अभी तक 72 लाख ही पहुंचे हैं। इसके बावजूद कह रहे हैं दिल्ली का कोविड मैनेजमेंट बहुत अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचलियों से माफी मांगे, विकास से जुड़े सवालों का दें जवाब

सिद्धार्थनाथ ने कहा कि केजरीवाल ने कोरोना महामारी के दौरान पूर्वांचल के लाखों लोगों का जो अपमान किया था, उसका जवाब देना चाहिए। दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार पर जो टिप्पणी की थी, उसका भी जवाब देना चाहिए। उन्हें यह भी बताना चाहिए कि कितने लोगों को रोजगार दिए, कितने अस्पताल व मेडिकल कॉलेज बनाए, कितने एम्स जोड़े। यूपी सरकार ने दो नए एम्स व 52 मेडिकल कॉलेज बनाए।

चार लाख युवाओं को सीधा रोजगार दिया और सवा करोड़ लोगों को स्वावलंबी बनाया। दिल्ली में 1,000 सरकारी स्कूल हैं जबकि यूपी में 1.35 लाख। यूपी ने 50 हजार स्कूलों का कायाकल्प कर दिया है। केजरीवाल सवालों का जवाब दें, हम बहस के लिए तैयार हैं। यूपी की जनता चालाक है, आपके छलावे में आने से रही। कहा, लगता है वे 2014 का हश्र भूल गए। बेहतर हो उसे याद कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें