फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: व्यापारी को मिली धमकी, बेटे को छुड़ाना है तो गूगल पर भेजो पैसा

Wed, 20 Dec 2023 06:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परशदेपुर (रायबरेली)। मैंने तुम्हारे बेटे समेत चार लड़कों को गिरफ्तार किया है। इसमें से तीन लड़को को जेल भेज चुका है। अपने बेटे को छुड़ाना है तो गूगल पर लेन देन करना होगा। व्यापारी ने पूछा कहां आना है तो उसने फोन काट दिया। बुधवार को फोन करके एक व्यक्ति ने व्यापारी को धमकी दी। व्यापारी ने साइबर सेल पर शिकायत कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि व्यापारी ने जब बेटे से बात की तो उसने ऐसा कुछ होने से इंकार कर दिया। इस पर पिता ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

परशदेपुर कस्बा निवासी व्यापारी संजय पांडेय ने बताया कि उसका बेटा रिषभ पांडेय युनाइटेड यूनिवर्सिटी प्रयागराज में असिस्टेंट प्रोफेसर है। दोपहर 12:15 बजे 923279392129 से उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि मैं तुम्हारे बेटे सहित चार लड़कों को गिरफ्तार कर तीन को जेल भेज चुका हूं। बेटे को छुड़ाना है तो गूगल पर लेन देन करो। जब व्यापारी ने कहा कि कहां आना है तो उसने फोन काट दिया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि घटना की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें