फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आपसी विवाद में कारोबारी पर हमला, एक गिरफ्तार

Sat, 01 Feb 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आपसी विवाद में कारोबारी पर हमला, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार के रसूलपुर कायस्थ निवासी कारोबारी रवि गांधी पर आपसी विवाद के चलते कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार रात हमला कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी शेरा सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


रवि की गांधी ट्रेडर्स के नाम से निर्माण सामग्री की दुकान है। उन्होंने बताया कि अक्षय कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा व शेरा सिंह कुशवाहा उन्हें ईंट सप्लाई करते हैं। कुछ दिन पहले एक साइट पर इन लोगों ने 30 हजार रुपए लेकर खराब ईंट गिरा दी। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे रवि ट्रैक्टर से भवन सामग्री लेकर 60 फिटा रोड से जा रहा था। इस दौरान दूसरे ट्रैक्टर पर सवार अक्षय, राजेद्र, शेरा व उनके 5-6 लोगों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद सभी ने रॉड, डंडे और ईंट से उन पर हमला कर लिया। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें