फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा का प्लान, इस बार युवाओं को कमान : लगातार बैठक कर रहे हैं आकाश आनंद और कपिल मिश्रा

Mon, 08 Nov 2021 07:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद एवं राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा के पुत्र कपिल मिश्रा पर पार्टी का फोकस है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में इस बार बसपा की योजना ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने की है। इसके लिए पार्टी ने दो युवाओं को अहम जिम्मेदारी दी है। पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद एवं राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा के पुत्र कपिल मिश्रा पर पार्टी का फोकस है। इस बाबत सतीश मिश्रा ने ट्वीट के जरिए भी यह साफ कर दिया कि पार्टी युवाओं को लेकर इस बार आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा की रणनीति में युवाओं पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। सभी जोन में ऐसे युवा दावेदारों को जोड़ने की मशक्कत चल रही है जो इस चुनाव में बसपा की राह आसान कर सकते हैं। पार्टी थिंक टैंक का मानना है कि बसपा का परंपरागत वोटर तो बसपा के साथ मजबूती से खड़ा ही है पर युवाओं को और मजबूती से जोड़ना होगा। यही कारण है कि इस बार बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद लगातार युवाओं को जोड़ने की मशक्कत कर रहे हैं।

काडर युवा वोटर के साथ साथ इससे जुड़े अन्य वोटरों को जोड़ने की जिम्मेदारी आकाश को दी गई है। दूसरी तरफ पार्टी महासचिव सतीश मिश्रा के पुत्र कपिल मिश्रा को मैदान में उतारा गया है। कपिल को भले ही प्रत्यक्ष तौर पर कोई पद न दिया गया हो पर उन्हें युवाओं को जोड़ने की सीधी जिम्मेदारी दी गई है। यही कारण है कि बसपा के प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलन के प्रत्येक मंच पर कपिल मौजद रहे। वह लगातार युवाओं के साथ बैठक भी कर रहे हैं। ब्राह्मण युवाओं के अलावा उन्हें अन्य युवाओं को जोड़ने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन


दरअसल, आकाश और कपिल के आपसी सामंजस्य को भी बसपा ने अपनी रणनीति का हिस्सा बनाया है। इसी पर सतीश मिश्रा ने ट्वीटर के जरिए भी संदेश देने की कोशिश की है। रविवार को उन्होंने ट्वीट किया किया कि इन दोनों युवाओं के नेतृत्व में हर वर्ग का युवा तेजी से बसपा से जुड़ रहा है। साथ ही कहा गया है कि दोनों ही मैदान में डटे हैं और बसपा युवाओं केनेतृत्व में चुनाव लड़ने केलिए पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें