फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: संक्रामक बीमारियों की पहचान के लिए हर जिले में बीएसएल 2 लैब, शासन को भेजा प्रस्ताव

Sat, 02 Oct 2021 11:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कोविड संक्रमण फैलने के बाद सभी जिलों में बीएसएल 2 लैब की स्थापना की जा रही है। केजीएमयू में बीएसएल4 और एसजीपीजीआई में बीएसएल3 लैब को मंजूरी दी गई है। जिला अस्पतालों में बीएसएल 2 लैब बनाई जा रही है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के हर जिले में बीएसएल 2 लैब बनाई जाएगी। इसके तहत नौ जिलों के सीएचसी और पीएचसी में इस लैब के सिविल कार्य के लिए 148.63 लाख रुपये जारी स्वीकृत किया गया है। इसमें से पहली किस्त के रूप में 74.30 लाख रुपये जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन


वहीं, 31 अन्य जिलों में बीएसएल 2 के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। महानिदेशक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा डॉ. वेदब्रत ने बताया कि इन लैब के बनने से संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण समय पर हो सकेगा।

कोविड संक्रमण फैलने के बाद सभी जिलों में बीएसएल 2 लैब की स्थापना की जा रही है। केजीएमयू में बीएसएल4 और एसजीपीजीआई में बीएसएल3 लैब को मंजूरी दी गई है। जिला अस्पतालों में बीएसएल 2 लैब बनाई जा रही है। 
विज्ञापन


जिन जिलों के जिला अस्पताल में लैब के लिए जगह नहीं है, वहां सीएचसी और पीएचसी में बनाया जा रहा है। इसके जरिए संक्रामक बीमारियों की जल्द से जल्द पहचान हो सकेगी। अब तक 35 जिलों में बीएसएल 2 लैब कार्य कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शेष 31 जिलों के लिए भी शासन को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

इन नौ लैब के लिए जारी हुआ बजट

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भदोही के लिए 11.08 लाख, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) जसाला शामली के लिए 24.21 लाख, सीएचसी सरूरपुर बागपत के लिए 23.60 लाख, एएनएमटीसी कूकड़ा मुजफ्फरनगर के लिए 14.30 लाख रुपये जारी किया है।

इसी तरह सीएचसी महराजगंज के लिए 19.98 लाख, सीएचसी सुरसा हरदोई के लिए 17.84 लाख, सीएचसी गंगाघाट उन्नाव के लिए 11.63 लाख, सीएचसी सोनवा श्रावस्ती के लिए 13.05 लाख, सीएचसी खलीलाबाद संतकबीरनगर के लिए 12.94 लाख रुपये जारी किया गया है। इन सभी के लिए स्वीकृत लागत की करीब आधी धनराशि जारी की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें