फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: ब्रजेश पाठक बोले- ब्राह्मणों को बसपा ने ठगा, सपा ने सताया, लेकिन आगे भाजपा ने बढ़ाया

Mon, 31 Jan 2022 10:50 AM IST
ishwar ashish सचिन मुद्गल, अमर उजाला, लखनऊ

सार

भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य ब्रजेश पाठक ने सचिन मुद्गल से बातचीत में सरकार और समाज से जुड़े मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। पेश हैं प्रमुख अंश...
विज्ञापन
विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री और भाजपा के ब्राह्मण चेहरे ब्रजेश पाठक का मानना है कि बहुजन समाज पार्टी ने 2007 में ब्राह्मणों के समर्थन से सरकार तो बनाई, लेकिन उसके बाद ब्राह्मण समाज को ठगा गया। वहीं, 2012 से लेकर 2017 तक समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ब्राह्मणों को जितना सताया गया, उतना अत्याचार उनपर पहले कभी नहीं हुआ। भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य ब्रजेश पाठक ने सचिन मुद्गल से बातचीत में सरकार और समाज से जुड़े मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। पेश हैं प्रमुख अंश...

विज्ञापन


सवाल: आपको भाजपा की स्थिति कैसी लग रही है?
जवाब:
भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इस बार 2017 का रिकॉर्ड टूटेगा। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से मकान, बिजली, रसोई गैस, मुफ्त डबल राशन, शौचालय, पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा भी मिला है। कोरोना महामारी में इलाज के साथ लोगों के जीवनयापन की चिंता भी सरकार ने की।

सवाल: आप कानून मंत्री हैं, कानून-व्यवस्था को कितना दुरुस्त मानते हैं?
जवाब: सपा सरकार के समय दंगाई और माफिया सरकार चलाते थे। प्रदेश की जनता वह मंजर नहीं भूल सकती, जब लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने एक सीओ को अपनी जीप के बोनट पर बांधकर घुमाया था। भाजपा सरकार के पांच वर्ष में किसी भी गुंडे, बदमाश या माफिया को इतनी दुस्साहस नहीं हुई कि ऐसी हरकत कर सके। संगठित अपराध पर अंकुश लगा है।
विज्ञापन


सवाल: बसपा ब्राह्मण मतदाताओं को लुभाने में लगी है, कितनी चुनौती है भाजपा के लिए?
जवाब: ब्राह्मण समाज भाजपा के साथ है और रहेगा। बसपा ने ब्राह्मण समाज का वोट लेकर 2007 में सरकार बनाई, लेकिन उसके बाद समाज ने खुद को ठगा हुआ महसूस किया। अखिलेश यादव ने पार्टी और सरकार में ब्राह्मणों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया। सपा सरकार के समय ब्राह्मणों को सताया गया। ब्राह्मण नेताओं की दुर्दशा की गई। भाजपा ने सरकार और संगठन में ब्राह्मणों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के मुद्दे पर हुए कार्यों का लाभ भी ब्राह्मण समाज को मिल रहा है। सपा और बसपा ब्राह्मणों को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन वे सफल नहीं होंगी।

सवाल: क्या भाजपा जाटव वोट बैंक को साधने में कामयाब हो पाएगी?
जवाब: भाजपा जाटव समाज को मुख्य धारा में लाकर सम्मानजनक स्थान देना चाहती है। पीएम मोदी ने कुंभ में सफाई कर्मियों के चरण धोकर आशीर्वाद लिया था। एक समय था जब ताजमहल बनाने वालों के हाथ काटे गए थे। एक समय यह है, जब नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनाने वाले श्रमिकों के साथ भोजन कर उन्हें सम्मानित किया।

सवाल: लखनऊ की सीटें अभी तक घोषित नहीं हुई हैं, आपकी भी सीट बदलने की चर्चा है?
जवाब: ये पार्टी नेतृत्व का मामला है। हमें पार्टी जो आदेश देगी उसका पालन करेंगे।

सवाल: पांच वर्ष में आपके विभाग की क्या उपलब्धि रही है?
जवाब: कोरोना काल में दर्ज तीन लाख मुकदमों को एक आदेश से वापस लिया। विभिन्न राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर दर्ज राजनीतिक मुकदमे वापस लिए हैं। सभी जिलों के स्थायी लोक अदालत का गठन किया। 110 नई फेमिली कोर्ट खोली गई है, वाणिज्यिक मुकदमों के निस्तारण के लिए 13 नए वाणिज्यिक कोर्ट खोले हैं। 218 पॉक्सो कोर्ट खोले गए हैं। एससी-एसटी मुकदमों के निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट खोले गए हैं।

सवाल: आपके साथ जो नेता दूसरे दलों से आए थे, वह सपा में शामिल हो गए, आपकी भी चर्चा थी?
जवाब: जो लोग भाजपा छोड़कर गए हैं, वे अपने समाज के लिए नहीं, बल्कि खुद के स्वार्थ के लिए गए हैं। मैं भाजपा का जिम्मेदार सिपाही हूं, भाजपा के साथ ही रहूंगा। जो लोग भाजपा छोड़कर गए हैं, उन्हें 10 मार्च को पछतावा होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें