फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: सांसद-विधायकों से योगी बोले- बेहतर समन्वय से काम करें तो जीत तय

Sun, 10 Oct 2021 12:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर ब्रज क्षेत्र व कानपुर के सांसद व विधायकों की हुई बैठक में सीएम ने पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया और कहा कि बेहतर समन्वय के साथ काम करें।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व दोनों उप मुख्यमंत्री। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सरकार और भाजपा संगठन ने शनिवार को कानपुर और ब्रज क्षेत्र के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक की। इसमें विधानसभावार फीडबैक लिया गया और चुनाव जीतने की रणनीति समझाई गई। सांसदों को खास तौर पर विधायकों से समन्वय बनाकर काम करने और उनके घर पर जाकर ‘डिनर डिप्लोमेसी’की रणनीति अपनाने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


सीएम आवास पर विधानसभा चुनाव के प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों को सकारात्मक भाव और बेहतर समन्वय बनाकर ‘टीम वर्क’के साथ चुनाव मैदान में उतरने का मंत्र दिया।

सीएम ने कहा कि बीते साढ़े चार साल में सरकार ने किसानों, महिलाओं और नौजवानों को केंद्र में रखकर सभी विस क्षेत्रों में कुछ न कुछ काम कराया है। यदि सांसद-विधायक समन्वय बनाकर एक टीम के रूप में काम करेंगे तो भाजपा की जीत तय है। विधायकों की मांग पर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि किसी भी बकायेदार किसान का बिजली कनेक्शन नहीं कटेगा। किसानों को राहत देने के लिए जल्द ही ओटीएस लागू की जाएगी।
विज्ञापन


सीएम ने जनप्रतिनिधियों से सरकार द्वारा शुरू किए जा रहे डिफेंस कॉरिडोर समेत अन्य बड़ी परियोजनाओं व कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता के बीच चर्चा करने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्रों में होने वाले कामों के बारे में जानकारी ली। फिरोजाबाद और फर्रूखाबाद के जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने जिलों में आलू का प्रोसेसिंग प्लांट लगाने की मांग रखी।

कई विधायकों ने सड़कों की कनेक्टिविटी बढ़ाने और गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने की मांग रखी तो कई ने बिजली कटौती को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। इस पर सीएम ने कहा कि अधिक बारिश से कोयला खदानों में पानी भर गया है, जिससे कोयले की आपूर्ति बाधित है। इसका असर बिजली उत्पादन पर पड़ा है। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।

विज्ञापन

चुनाव लड़ना है तो संगठन का भी काम करना होगा : स्वतंत्रदेव

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने जनप्रतिनिधियों को परिवारों की दखलअंजादी न होने देने की सलाह दी। कहा, सांसद और विधायक जनता के लिए चुने जाते हैं। इसलिए जनता के लिए काम करने की जरूरत है।

उन्होंने सांसदों-विधायकों से कहा कि अगर चुनाव लड़ना है तो संगठन के काम के लिए भी सक्रिय रहना होगा। संगठन के काम में रुचि नहीं लेने पर माना जाएगा कि उसे चुनाव नहीं लड़ना है। सभी को मिलकर चुनाव जीतने में जुटना है। विपक्षी प्रदेश को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। हमारी छोटी-छोटी बातों को भी बड़ा बताया जा रहा है। इससे सभी को सतर्क रहना होगा।

हर बूथ पर वोट प्रतिशत बढ़ाएं जनप्रतिनिधि : बंसल
प्रदेश भाजपा के  संगठन मंत्री सुनील बंसल ने दिसंबर तक डेढ़ करोड़ नए लोगों को भाजपा परिवार का हिस्सा बनाने का लक्ष्य रखा। उन्होंने सांसदों-विधायकों को हर बूथ पर वोट प्रतिशत बढ़ाने के लक्ष्य भी दिए।

उन्होंने सांसदो-विधायकों को बेहतर समन्वय की नसीहत देते हुए कहा कि ऐसा न करने पर चुनाव में मुश्किलें बढ़ेंगी। इस स्थिति से सभी को बचना होगा। संगठन और सरकार के समन्वय के साथ भाजपा आगामी चुनाव में परचम लहराए इसके लिए जरूरी है कि हम टीम वर्क के रूप में काम करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें