फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अपनी अश्लील फोटो देख घबराई युवती, घर से हुई लापता

Sat, 21 Sep 2019 04:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ के गोमतीनगर थाने में युवती की मां ने सोशल मीडिया पर बेटी की गंदी फोटो पोस्ट करने का आरोप लगाते हुए इमरान नाम के बदमाश पर केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि गंदे फोटो देखकर उनकी बेटी इतनी तनावग्रस्त हो गई कि घर छोड़कर चली गई।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर अमित कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी की इमरान नाम के लड़के से फोन पर बातचीत होती थी। करीब एक सप्ताह से वह कुछ परेशान लग रही थी। पूछने पर कोई जानकारी नहीं दी। इस बीच उन्हें बेटी की इमरान से बातचीत के बारे में पता चला।

17 सितंबर की रात सोशल मीडिया पर बेटी की गंदी फोटो पोस्ट कर दी गईं। यह फोटो देखकर बेटी घबरा गई और अगले दिन सुबह 12 बजे घर से लापता हो गई। उधर, इमरान को बेटी के गायब होने के बारे में पता चला तो वह परिवारवालों को धमकाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें