फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले बोनस और बढ़े डीए की सौगात: लाखों कर्मियों व पेशनरों को होगा फायदा, सीएम की सहमति के लिए भेजा प्रस्ताव

Tue, 26 Oct 2021 10:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

वित्त विभाग ने अराजपत्रित कर्मचारियों को एक महीने का तदर्थ बोनस देने का प्रस्ताव तैयार किया है। पूर्व की तरह बोनस का 25 प्रतिशत हिस्सा नकद और 75 प्रतिशत जीपीएफ  में भेजने का प्रस्ताव है। तदर्थ बोनस की अधिकतम सीमा 7,000 रुपये प्रस्तावित है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के कर्मचारियों को दीपावली के पहले बोनस व महंगाई भत्ते की एक साथ सौगात देने की तैयारी है। शासन के वित्त विभाग ने बोनस का प्रस्ताव तैयार कर वित्त मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के लिए भेज दिया है। महंगाई भत्ता व महंगाई राहत की मंजूरी का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। अक्तूबर के वेतन के साथ नवंबर में किया जा सकता है। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि वित्त विभाग ने अराजपत्रित कर्मचारियों को एक महीने का तदर्थ बोनस देने का प्रस्ताव तैयार किया है। पूर्व की तरह बोनस का 25 प्रतिशत हिस्सा नकद और 75 प्रतिशत जीपीएफ  में भेजने का प्रस्ताव है। तदर्थ बोनस की अधिकतम सीमा 7,000 रुपये प्रस्तावित है। 30 दिन का बोनस 6,908 रुपये मिल सकता है। 




यदि कर्मचारियों को 25 प्रतिशत ही नकद भुगतान किया गया तो बोनस के 6,908 रुपये में से 1,727 ही हाथ में आएंगे। ग्रेड पे-4800 रुपये तक के 12 लाख से अधिक अराजपत्रित कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री की सहमति मिलने पर बोनस का भुगतान अक्तूबर के वेतन के साथ नवंबर में किया जा सकता है।
विज्ञापन


इसी तरह केंद्र सरकार की तरह प्रदेश के कर्मचारियों को एक जुलाई से तीन प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता व पेंशनरों को महंगाई राहत भुगतान की तैयारी है। कर्मचारी व पेंशनर वर्तमान में 28 फीसदी महंगाई भत्ता व महंगाई राहत पा रहे हैं। तीन प्रतिशत वृद्धि के बाद यह बढ़कर 31 प्रतिशत हो जाएगा। 
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि प्रदेश के 28 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को बढ़ा डीए व डीआर अक्तूबर के वेतन के साथ नवंबर में देने का प्रस्ताव है। जुलाई से सितंबर तक का डीए कर्मचारियों के जीपीएफ में भेजा सकता है। इससे संबंधित प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें