रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे लाल पाण्डेय मजरे पूरे राई में मंगलवार सुबह पटाखा व्यवसायी के यहां पटाखा बनाते समय विस्फोट होने से दो मासूम समेत तीन लोग झुलस गए।
कौशल (6) व मो मासूम (18) पटाखा बनाते समय जबकि पुत्ती (14) खेत में काम करने के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और घायलों को आनन फानन अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
सूचना पर परैया चौकी इंचार्ज बृजेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। उन्होंने बताया कि पटाखा बनाने वाले का लाइसेंस था या नहीं इसकी जांच की जा रही है साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि किस लापरवाही की वजह से विस्फोट हुआ।