फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एमएलसी चुनाव में बाहरियों पर दांव लगा सकती है भाजपा, सपा से आए आधा दर्जन एमएलसी को टिकट देने की तैयारी

Mon, 31 Jan 2022 11:32 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने सपा से आए नेताओं को टिकट देने की तैयारी में है। इसके लिए दूसरे दलों से और नेताओं को तोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में स्थानीय निकाय क्षेत्र की 35 सीटों पर होने वाले चुनाव में भाजपा दूसरे दलों से आए नेताओं पर दांव लगाने की तैयारी कर रही है। भाजपा ने परिषद में अपना बहुमत हासिल करने के लिए विधानसभा चुनाव के साथ ही परिषद चुनाव की तैयारी तेज कर दी है।

विज्ञापन


100 सदस्यों वाली विधान परिषद में अभी भाजपा के 36 सदस्य हैं। भाजपा को उच्च सदन में बहुमत साबित करने के लिए कम से कम 15 सदस्यों की और जरूरत है। परिषद चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद होते तो उस समय सत्तारूढ़ दल के लिए राह आसान होती। लेकिन दोनों चुनाव साथ होने से सियासी दलों की परेशानी बढ़ गई है।

जानकार बताते हैं कि पार्टी के नेता इस बात को लेकर आश्वस्त थे कि परिषद चुनाव मई में होंगे। लेकिन अचानक एमएलसी चुनाव की घोषणा से पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। स्थानीय निकाय क्षेत्र की 35 सीटों में से अभी सपा के पास 30 सीट है।
विज्ञापन


इनमें से सपा एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी, दिनेश प्रताप सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, सीपी चंद, रविशंकर सिंह पप्पू, जसवंत सिंह, रमा निरंजन और नरेंद्र सिंह भाटी ने भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक सपा से भाजपा में आए इन एमएलसी को इनकी मौजूदा सीट से ही चुनाव लड़ाया जा सकता है। साथ ही हाल के दिनों में सपा, बसपा व कांग्रेस से आए ऐसे नेता जिन्हें विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं मिला है उन्हें भी विधान परिषद चुनाव लड़ाया जा सकता है।

परिषद चुनाव के लिए सपा-बसपा के कुछ धनाढ्य नेताओं को भी भाजपा में शामिल कराया जा सकता है। भाजपा कुछ सीटों पर अपने मजबूत कार्यकर्ताओं को भी चुनाव लड़ा सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें