फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू से अंत तक आगे ही रहे भाजपा के गोपाल, लगातार तीसरी बार बने विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधानसभा सीट पर जैसा अनुमान लगाया जा रहा था, परिणाम भी वैसा ही रहा। रमाबाई रैली स्थल पर सुबह जैसे ही काउंटिंग शुरू हुई भाजपा के आशुतोष टंडन गोपाल आगे निकलने लगे। वोटों की बढ़त का यह सिलासिल हर राउंड में रहा। ऐसे में दोपहर बाद ही तय माना लिया गया कि अब उनकी जीत पक्की है।
विज्ञापन

इसकी चमक गोपाल टंडन के छोटे भाई अमित टंडन के चेहर पर साफ दिख रही थी। गोपाल मतगणना स्थल पर नहीं आए थे तो अमित ही मोबाइल फोन के जरिए उनको हर राउंड में हो रही बढ़त की जानकारी पहुंचा रहे थे। गोपाल पिछले विधानसभा चुनाव में जीत पक्की होने के बाद मतगणना स्थल पर शाम को पहुंचे थे। वैसा ही इस बार भी रहा। इस जीत के साथ गोपाल की पूर्व विधानसभा सीट पर यह लगातार तीसरी जीत है, जिसमें पहला उपचुनाव है और उसके बाद दो विधानसभा चुनाव है।
गोपाल की बढ़त से उड़ी अनुराग और मनोज के चेहरे की रंगत
पूर्व विधानसभा में मतगणना के दौरान भाजपा, सपा और कांग्रेस किसी का भी प्रत्याशी सुबह नहीं दिखा। करीब 12 बजे सपा प्रत्याशी अनुराग भदौरिया हमेशा की तरह हरा कुर्ता पहने मतगणना स्थल पर चहलकदमी करते दिखे। उनके चेहरे की रंगत उड़ी हुई थी। टोकने वालों को जवाब भी ठीक से नहीं दे रहे थे। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी मनोज तिवारी करीब दो बजे मतगणना स्थल पर एक साथी के साथ दिखे। काउंटिंग रूम में गए और फिर तुरंत वापस आ गए। बाहर आकर कुछ देर खड़े रहे। इसी बीच न कोई पार्टी कार्यकर्ता उनकेपास आया, न कोई और।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें