फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2017 के लिए 'भगवा सेना' का ऐलान, ये हैं योद्धा!

Thu, 11 Dec 2014 09:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के 2017 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपनी नई टीम का एलान कर दिया है। भाजपा के मिशन 2017 की प्लानिंग का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि टीम में यूपी के तकरीबन हर जिले के नेताओं व कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


2014 के लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व विजय के बाद विधानसभा चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ करने के लिए तैयार की गई भाजपा की इस टीम में हर जातिवर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी के ही हाथ में चुनावी रथ की डोर सौंप दी है।

इसके अलावा, ज्यादातर पुराने नेताओं व पदाधिकारियों को साइडलाइन कर दिया गया है। टीम में कई नए चेहरे हैं, तो कई ऐसे कार्यकर्ता भी शामिल हैं जो लंबे समय से पार्टी से मिल रही जिम्मेदारियां बखूबी निभा रहे थे।
विज्ञापन


यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने नए पदाधिकारियों की सूची बुधवार शाम जारी कर दी। इस सूची में कई नए चेहरे शामिल हैं।
Trending Videos

ये हैं नए उपाध्यक्ष, महामंत्री और प्रवक्ता

प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने श्रीराम चैहान (बस्ती), आनंदरत्न मौर्य (चंदौली), डॉ. सत्यपाल सिंह (बागपत), प्रकाश शर्मा (कानपुर) और विनोद सोनकर (कौशाम्बी) को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है।

इसके अलावा, प्रदेश भाजपा के नए महामंत्री रमापति शास्त्री (गोण्डा), धर्मपाल सिंह (बरेली), अनुपमा जायसवाल (बहराइच) होंगी। जसवंत सैनी (सहारनपुर), जयप्रकाश निषाद (देवरिया), गीता शाक्य (औरेया) और आशा कबीर (हमीरपुर) को प्रदेश मंत्री बनाया या है। इसके अलावा, श्याम बिहारी लाल (बरेली), हरिश्चंद्र श्रीवास्वत (लखनऊ) और श्री आई.पी. सिंह (आजमगढ़) को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।

बाजपेयी ने शिव प्रताप शुक्ला को अवध क्षेत्र, लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट से विधायक गोपाल टंडन को ब्रज क्षेत्र, अशोक कटारिया को बुन्देलखण्ड क्षेत्र, करन सिंह पटेल को बरेली क्षेत्र, रमापति शास्त्री को काशी क्षेत्र, धर्मपाल सिंह को गोरखपुर क्षेत्र, अनुपमा जयसवाल को पश्चिम क्षेत्र और समीर सिंह को कानपुर क्षेत्र का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन

ये भी हैं टीम के योद्धा

प्रदेश अध्यक्ष ने सतीश गौतम सांसद (अलीगढ), राजेश चैधरी (मथुरा), धर्मेन्द्र जाटव (आगरा), शशांक मंजरी यादव (फिरोजाबाद), हरनाथ सिंह यादव (एटा), रामसखी कठेरिया (अलीगढ़), माया चैधरी (मथुरा), बबीता सिंह (आगरा), विपिन वर्मा डेविड (एटा), जेपीएस राठौर (शाहजहांपुर), रवीन्द्र राठौर (बरेली), गुलशन आनंद (बरेली), फरीदा सुल्तान (बरेली), विजय लक्ष्मी साहू (फतेहपुर), भगवानदास कोरी (कानपुर), सुब्रत पाठक (कन्नौज), पुष्पेन्द्र चन्देल सांसद (हमीरपुर), परागी लाल आहिरवार (मऊरानीपुर), रामदयाल त्रिपाठी (चित्रकूट), वन्दना पाठक (झांसी), मनोज गुप्ता (हमीरपुर), साधना सिंह (चन्दौली), रेखा जायसवाल (चन्दौली), रामलखन पासी (सुल्तानपुर), अनुराग सिंह (मिर्जापुर), विभूति राय (वाराणसी), बाबूराम द्विवेदी एडवोकेट (इलाहाबाद), राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय (मिर्जापुर), शिव प्रकाश मिश्रा (इलाहाबाद), अलका राय (गाजीपुर), भावना सिंह (सुल्तानपुर), बृजेश मिश्रा सौरभ (प्रतापगढ़), दीपचन्द्र राम (जौनपुर), लालचन्द्र कुशवाहा (वाराणसी), सरदार सत्यपाल सिंह बग्घा (सुल्तानपुर), शैलेन्द्र सिंह एसपी (वाराणसी), रामरती बिन्द (भदोही), बुद्धलाल विश्वकर्मा (चन्दौली), कमला सिंह (जौनपुर), भोला सिंह सांसद (बुलन्दशहर), गुलफान सिंह यादव, बबराला (सम्भल), रामेन्द्र सिंह (बिजनौर), पूर्व विधायक सुनील शर्मा (गाजियाबाद), विक्रम सैनी (सहारनपुर), सुरेश सैनी (सम्भल), रविन्द्र राजौरा (बुलन्दशहर), वीरेश्वर त्यागी (गाजियाबाद), सुभाष चन्द्र शर्मा (मुजफ्फरनगर), प्रेमचन्द्र छाछर (बिजनौर), डॉ. मुकेश परमार (मेरठ), अतुल सिंह (मेरठ), सर्वदमन त्यागी (बागपत), विजय कश्यप (मुजफ्फरनगर), डॉ. दानवीर यादव (मुरादाबाद), अरविन्द भारती (गाजियाबाद), महेश गुप्ता (सम्भल), सुनीता दयाल (गाजियाबाद), विमला बाथम, विधायक (नोएडा), आशा सिंह (सम्भल), परशुराम कुशवाहा (बहराइच), रघुनन्दन चैरसिया (फैजाबाद), रामचन्द्र वर्मा (उन्नाव), डॉ. एपी मिश्र (लखनऊ), अखिलेश अवस्थी (लखनऊ), सुरेश श्रीवास्तव (लखनऊ), वीरेन्द्र प्रताप सिंह (लखनऊ), पलटू राम (गोण्डा), अंजू सिंह (लखनऊ), प्रियंका रावत (बाराबंकी), भारती सिंह (अम्बेडकरनगर), पूजा महेश (लखनऊ), किरन बाला चैधरी (सीतापुर), संयुक्ता भाटिया (लखनऊ), संतोष सिंह (लखनऊ), रमाकान्त यादव (आजमगढ़), देवेन्द्र सिंह (आजमगढ़), विजय बहादुर सिंह (बलिया), बालाकृष्ण चैहान (मऊ), सुशील चैरसिया (बलिया), श्रीराम सोनकर (आजमगढ़), दयाराम चैधरी (बस्ती), संजय यादव (देवरिया) को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घोषित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें