बूथ निरीक्षण के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।
- फोटो : amar ujala
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को सीतापुर में बूथों का औचक निरीक्षण कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्घन किया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने शक्ति केंद्र नंबर 278 हुसैनगंज और महोली विधानसभा शक्ति केंद्र चडरा बूथ संख्या 160 मंडल महोली जनपद सीतापुर में पार्टी के चल रहे बूथ सत्यापन अभियान का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने वहां पर बूथ सत्यापन कार्य को देखकर प्रसन्नता जाहिर की। मौके पर शक्ति केंद्र 278 हुसैनगंज के बूथ सत्यापन अधिकारी अवधेश कटियार, बूथ अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय, सेक्टर संयोजक संजय, जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी संजय मिश्रा, जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर और शक्ति केन्द्र 160 चड़रा के शक्ति केंद्र संयोजक पंकज मिश्रा , बूथ अध्यक्ष आदर्श त्रिवेदी और बूथ सत्यापन अधिकारी अमित गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे ।