गैंगस्टर मामले में जेल में सजा काट रहे माफिया मुख्तार अंसारी के भाई सिब्कातुल्लाह अंसारी गुरुवार को सपा में शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि इससे सपा को पूर्वांचल की करीब 10 सीटों पर लाभ होगा। वहीं, श्रम विभाग की टीम ने गुरुवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों से आठ बाल श्रमिकों को पकड़ा है। बाल श्रमिकों से काम कराने वाले लोगों के विरुद्घ विधिक कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें प्रमुख खबरें
यूपी चुनाव 2022: सपा में शामिल हुए मुख्तार अंसारी के भाई, सदस्यता लेते समय भावुक हुए अंबिका चौधरी
पूर्वांचल की सियासत में खासा दखल रखने वाले बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिब्कातुल्लाह अंसारी शनिवार को समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो गए। उनके साथ अंबिका चौधरी ने भी सपा की सदस्यता ले ली। इस अवसर पर चौधरी भावुक भी हो गए जिस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें सांत्वना दी।
पढ़ें पूरी खबर
सुल्तानपुर: श्रम विभाग की टीम ने पकड़े आठ बाल श्रमिक, कराए गए मुक्त
श्रम विभाग की टीम ने गुरुवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों से आठ बाल श्रमिकों को पकड़ा है। बाल श्रमिकों से काम कराने वाले लोगों के विरुद्घ विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग का यह अभियान 30 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा।
पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ: ज्वेलरी शॉप में बुरका पहनकर आया बदमाश, बंदूक के दम पर लाखों की लूट कर हुआ फरार
राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र के खरगापुर के गीता चौराहे पर शनिवार सुबह बुर्का पहन कर आया एक बदमाश असलहे के बल पर लाखों रुपये के गहने लूट कर भाग गया। सूचना पर एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आब्दी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दुकानदार से बातचीत कर छानबीन शुरू की है।
पढ़ें पूरी खबर
राष्ट्रपति का अयोध्या दौरा: रेलवे ट्रैक का हुआ रनिंग ट्रायल, स्वागत व सुरक्षा की तैयारियां अंतिम दौर में
राष्ट्रपति के आगमन पर उनके स्वागत और सुरक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर वाटरप्रूफ पंडाल, वीआईपी वाहनों की पार्किंग स्थल के साथ-साथ रेल पटरियों के रंगरोगन का काम भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। वहीं, सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को आरपीएफ, जीआरपी व सिविल पुलिस की एक विशेष टीम द्वारा लखनऊ से अयोध्या रेलवे ट्रैक का रनिंग ट्रायल किया गया।
पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ: दुराचार की कोशिश के दोषी सिपाही को कैद, 15 हजार रुपये जुर्माना
अपनी रिश्तेदार के साथ दुराचार की कोशिश और उसकी लज्जा भंग करने के दोषी वायरलेस विभाग के सिपाही रंजीत सिंह को कोर्ट ने पांच साल की कैद और 15 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट के एडीजे डॉ. अवनीश कुमार ने पीड़िता को प्रतिकर के रूप में जुर्माने की संपूर्ण राशि देने का आदेश दिया है।
पढ़ें पूरी खबर