फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सियासी हलचल तेज: पार्टी मुख्यालय पहुंचे जेपी नड्डा, कोर कमेटी की बैठक शुरू

Mon, 22 Nov 2021 07:49 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश मुख्यालय पहुंच चुके हैं। पार्टी मुख्यालय में होने वाली कोर कमेटी की बैठक को लेकर हलचल तेज है।
विज्ञापन
जेपी नड्डा के साथ योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा(भारतीय जनता पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। जहां भाजपा कोर कमेटी की बैठक चल रही है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश प्रभारी राधमोहन सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल मौजूद हैं। इससे पहले अमौसी एयरपोर्ट पहुंचने पर जेपी नड्डा का भाजपा नेताओं और प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने स्वागत किया।

विज्ञापन


गोरखपुर में संजय निषाद की जेपी नड्डा से मुलाकात
लखनऊ में बैठक से पहले देर शाम नड्डा ने गोरखपुर सर्किट हाउस में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार निषाद से मुलाकात की थी। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल भी मौजूद थे। इस बैठक में सीट दोनों पार्टियों के बीच सीटो के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई। जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी का भाजपा से गठबंधन हो चुका है। दोनों दल के नेताओं के बीच गठबंधन के बाद पहली बार सीटों को लेकर बात हुई।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें