फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: सीएए पर ओवैसी के बयान पर टिकैत का तंज- भाजपा और उनका रिश्ता चाचा-भतीजा जैसा, वे कहेंगे तो यह कानून भी वापस हो जाएगा

Mon, 22 Nov 2021 03:04 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कृषि कानून रद्द करने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद विभिन्न संगठनों के साथ-साथ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बयान दिया था कि केंद्र सरकार को इसी तरह नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) भी रद्द कर देने चाहिए।
विज्ञापन
राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में सोमवार को आयोजित किसान महापंचायत से पहले सीएए को लेकर पूछे गए एक सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और भाजपा का रिश्ता चाचा-भतीजा जैसा है। वे कहेंगे तो भाजपा सीएए भी वापस ले लेगी।

विज्ञापन

कृषि कानून रद्द करने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद विभिन्न संगठनों के साथ-साथ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बयान दिया था कि केंद्र सरकार को इसी तरह नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) भी रद्द कर देने चाहिए।

सोमवार को किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर लखनऊ में आयोजित किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से जब इस संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने सीएए पर अपनी राय देने से बचते हुए गेंद ओवैसी की ओर उछाल दी। उन्होंने कहा, '' ओवैसी और भाजपा का रिश्ता चाचा-भतीजे जैसा है। ओवैसी को सीएए और एनआरसी कानून रद्द करने के लिए टीवी पर बात नहीं करनी चाहिए बल्कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा से सीधे बात करनी चाहिए।''
विज्ञापन

Koo App

#liveupdate किसान महापंचायत लखनऊ में किसान साथियों द्वारा किए गये स्वागत की तस्वीरें आप सभी के साथ साझा कर रहा हूं । #farmersprotest

View attached media content

- Rakesh Tikait (@Rakesh.Tikait) 22 Nov 2021

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें